कोकिला बेन अंबानी के 92वें जन्मदिन पर अंबानी परिवार नाथद्वारा पहुंचा, श्रीनाथजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया

Edited By Anil Jangid, Updated: 25 Feb, 2026 04:06 PM

ambani family visits nathdwara shrinathji on kokilaben ambani birthday

राजसमंद: राजसमंद में कोकिला बेन अंबानी ने अपने 92वें जन्मदिन पर नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी की हवेली में संपूर्ण अंबानी परिवार के साथ भगवान श्रीनाथजी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर परंपरागत विधि-विधान से पूजा और संध्या आरती का आयोजन...

राजसमंद: राजसमंद में कोकिला बेन अंबानी ने अपने 92वें जन्मदिन पर नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी की हवेली में संपूर्ण अंबानी परिवार के साथ भगवान श्रीनाथजी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर परंपरागत विधि-विधान से पूजा और संध्या आरती का आयोजन किया गया, जिससे जन्मदिन का समारोह धार्मिक और भक्ति पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, आकाश, श्लोका, अनंत, राधिका, अंशुल और अनमोल अंबानी के साथ-साथ नीना बेन कोठारी और दीप्ति सालगांवकर समेत पूरा अंबानी परिवार उपस्थित रहा। पुष्टिमार्गीय वल्लभ सम्प्रदाय के प्रमुख युवाचार्य गोस्वामी विशाल बावा ने सभी परिवारजनों को आशीर्वाद देते हुए फेंटा बांधकर, रजाई और ऊपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा प्रसाद भेंट किया।

 

परिवार ने वीडियो कॉल के माध्यम से गोस्वामी तिलकायत राकेश महाराज और राजेश्वरी गोस्वामी से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। तिलकायत ने कोकिला बेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए मंगलकामनाएं दीं। इसके साथ ही महाप्रभुजी की बैठक में 51 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन और मंगलाचरण का पाठ किया गया, जबकि मोती महल चौक में भजन-कीर्तन के माध्यम से भी शुभकामनाएं प्रकट की गईं।

 

कार्यक्रम में श्रीनाथजी मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, तिलकायत के मुख्य सलाहकार अंजन शाह, बोर्ड सदस्य समीर चौधरी, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, मंदिर मंडल के सीईओ जितेंद्र पांडेय, तिलकायत के सचिव लीलाधर पुरोहित, समाधानी उमंग मेहता, जमादार विट्ठल सनाढ्य, कैलाश पालीवाल और मोती महल निगरा गोपी वर्मा सहित सेवा विभाग के अन्य सेवादार उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर अंबानी परिवार ने न केवल अपने प्रियजन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, बल्कि स्थानीय समुदाय और मंदिर के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का संदेश भी साझा किया। समारोह का यह आयोजन श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!