जयपुर में महिला मानसिक स्वास्थ्य पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन, 90 विद्यार्थियों ने रखे विचार

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 24 Jun, 2026 06:19 PM

women mental health debate competition jaipur ips gautam hospital

वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक सोसायटी (IPS), गौतम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं मेंटल हेल्थ फाउंडेशन जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को गौतम हॉस्पिटल के सभागार में महिला मानसिक स्वास्थ्य विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता...

जयपुर। वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक सोसायटी (IPS), गौतम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं मेंटल हेल्थ फाउंडेशन जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को गौतम हॉस्पिटल के सभागार में महिला मानसिक स्वास्थ्य विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में एमिटी यूनिवर्सिटी, आईआईएस यूनिवर्सिटी और एपेक्स यूनिवर्सिटी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के करीब 90 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने महिलाओं के व्यक्तित्व संबंधी विकृतियों को सही तरीके से समझने तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की भूमिका को महिला सशक्तिकरण से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की शुरुआत में एमेरिटस प्रोफेसर डॉ. शिव गौतम ने महिलाओं के मानसिक रूप से सशक्त होने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान समय में मानसिक रूप से मजबूत महिला न केवल स्वयं को बल्कि अपने परिवार और समाज को भी सकारात्मक दिशा प्रदान कर सकती है।

प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में डॉ. सुशीला पारीक एवं डॉ. मनीषा गौड़ उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों की सृजनशीलता, तार्किक सोच और विषय की गहरी समझ की सराहना की।

गौतम हॉस्पिटल की सीईओ राजश्री गौतम ने अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से नारी शक्ति का गुणगान किया और महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण एक विकसित और संवेदनशील समाज के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनीता गौतम ने सभी अतिथियों, छात्र-छात्राओं एवं आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस आयोजन का उद्देश्य महिला मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को इस विषय पर खुलकर चर्चा करने के लिए प्रेरित करना था।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!