पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने किसे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बताया ? , बोले- कांग्रेस में एक जुटता की आवश्यकता,क्योकि कोई अकेला कुछ नहीं कर सकता

Edited By Chandra Prakash, Updated: 29 Jun, 2025 01:53 PM

who did former cm gehlot say is in the race for the post of cm

जोधपुर के मारवाड़ इंटरनेशल सेंटर में एक फिर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लम्बे समय बाद गुटबाजी भूलाकर सभी के एक होने की बात कही। साथ में उन्होने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को पद से हटाने के षडयंत्र को लेकर दिए बयान के बाद अब रैली में भाजपा में...

जोधपुर, 29 जून 2025 ।  जोधपुर के मारवाड़ इंटरनेशल सेंटर में एक फिर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लम्बे समय बाद गुटबाजी भूलाकर सभी के एक होने की बात कही। साथ में उन्होने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को पद से हटाने के षडयंत्र को लेकर दिए बयान के बाद अब रैली में भाजपा में कौन कौन मुख्यमंत्री पद की दौड में शामिल है इसको लेकर वासुदेव देवनानी पर निशाना साधा। कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लोकसभा से जब निष्कासित किया जाता है तो वो सिर्फ एक संदेश देने के लिए किया जाता है दो चार दिन बाद निष्कासन वापस ले लिया जाता है। लेकिन स्पीकर साहब मासहा अल्लाह है वे आरएसएस के कट्टर कार्यकर्ता है। सुनते है कि वे मुख्यमंत्री की दोड में आ गए है। पता नही भजनलाल जी रहेंगे या नही रहेंगे वो जाने।  संविधान बचाने का मतलब है कि हमे जो वोट कि ताक मिली है वो संविधान से ही है। राहुल गांधी ने देश के सामने संविधान बचाने का आव्हान किया है। भाजपा के पास कहने के लिए कुछ नही है लेकिन अब 50 साल पूर्व के आपातकाल की बात कर रहे है। आपातकाल की वजह से इन्दिरा गांधी की सरकार चली गई लेकिन बाद में फिर से हमारी आंधी चली है तो यह लोकतंत्र है। संविधान में इन्दिरा गांधी ने समाजवाद व धर्मनिरपेक्षता को जुडवाया था ।अब ये लोग उनको हटाना चाहते है न्यायपालिका दबाव में  है यूपीएससी में नई व्यवस्था कर रहे है कि बिना परीक्षा के सीधे नियुक्ति। सीबीआई,ईडी व इनकम टैक्स का दुरूपयोग हो रहा है। भाजपा के पास वाशिंग मशीन लगी है प्रधानमंत्री कहते है कि अजित पंवार भ्रष्ट है दो दिन बाद उपमुख्यमंत्री शपथ दिलवाते है । बिना विपक्ष के पक्ष कहा है संसद में लोकसभा अध्यक्ष हो या राज्यसभा अध्यक्ष वो भी दबाव में काम कर रहे है। उत्तर प्रदेश में अम्बेडकर की मूर्तिया टूट रही है। इन लोगो को सत्ता से हटाकर वापस सत्ता में आने तक संविधान को बचाना है। मतभेद हो सकता है लेकिन मनभेद ना हो आज कांग्रेस की जरूरत है ऐसे में एक होकर कांग्रेस को मजबूत करे और सरकार में वापसी का प्रयास करे क्योकि कोई अकेला कुछ नही कर सकता है बल्कि गुटबाजी भूलाकर एकता दिखाने का वक्त है।

डॉ. किरोड़ी निपटाएंगे भजनलाल की पर्ची- डोटासरा
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने सम्बोधित करते हुए  कहा कि पांच साल हो गए पंचायतों के चुनाव क्यो नही हो रहे है। भरतपुर और श्रीगंगानगर का उपचुनाव क्यो नही हो रहा है। वो कहते है एडीएम बिमार हो गया एडीएम बिमार नही हुआ बल्कि उनकी सोच बिमार हो गई है। भरतपुर में डेढ साल से जिला प्रमुख का चुनाव नही हुआ एक बार चुनाव करवाकर देखले इनको इनकी नानी याद आ जाएगी। हाल ही में मुख्यमंत्री ट्टिव्टर हैंडल से बैठक की फोटो पर कटाक्ष करते हुए डोटासरा ने कहा कि उन्हे अपने कम से कम खुद के सोशल मीडिया हैंडल से अधिकारियों के माथा पिटते हुए फोटो को तो साजा नही करना चाहिए। कितनी फजीहत होती है। जो मंडल अध्यक्ष मंडल में नही जाएगा वह खडगे राहुल गांधी व हमारी टीम में कोई जगह नही होगी। डॉ करोडी लाल मीणा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक पार्टी का मंत्री नौ माह तक सो जाए उसके बाद जग कर कहे की सब गुड गोबर हो गया सभी नकली चल रहा है जब सो जाओगे तो सब नकली ही नकली होगा। हमारे समय तो सब असली असली था लगता है यह मुख्यमंत्री की पर्ची डॉक्टर साहब बदलकर ही रहेंगे मिशन है इनका।  मेरा तो इतना कहना है आरएसएस व भाजपा को भगाना है इनके राज को समाप्त कर हमे सत्ता में आना है इस देश के संविधान में समाजवाद,धर्मनिरपेक्षता व आरक्षण को बदलना चाहते है जो संविधान को बदलना चाहते है हमे उनको बदलना होगा। हमे उनको सत्ता से दूर कर सत्ता में आना होगा ताकि संविधान को बचा सके। 

बाबा साहब की प्रतिमाओं को तोड़ा जा रहा है भाजपा के राज में- जूली 
संविधान रैली में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरदार शहर चूरू में नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ पेश होने वाले अविश्वास प्रस्ताव होने से पहले ही अधिकारी अस्पताल में जाकर भर्ती हो गया। वे पूरे दिन बैठे रहे ओर 14 जुलाई की तारीख दे दी गई। इससे पहले भाखडा के अन्दर वोट डालने वाले तो पहुंच गए लेकिन वोट डलवाने वाले नही पहुंचे। चंडीगढ में वोट डालने के वोटों को क्रास किया जा रहा था अगर वहा कैमरा नही होता तो पता ही नही चलता। महाराष्ट्र में राहुल गांधी आरोप लगाया कि वोट काट दिए गए लेकिन चुनाव आयोग बताने को तैयार नही है। ये संविधान की बात करते है राहुल गांधी को दो साल की सजा होते ही उनकी सदस्यता तत्काल बर्खास्त कर दी गई । जबकि भाजपा के विधायक कंवरलाल को सजा होने के 23 दिन बाद तक निष्कासित नही किया जाता है जब हाईकोर्ट में मैने याचिका पेश की तो उनकी सदस्यता निष्कासित की गई। आज भी उस विधायक को बचाने की कवायद चल रही है राज्यपाल के पास सजा माफ करने के लिए आवेदन कर रखा है। अधिकारियों को एक दिन में रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है क्या रिपोर्ट भेजेंगे जब उस व्यक्ति पर 27 मुकदमें दर्ज है। उसकी सजा को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। आज बामनवास के अंदर बाबा साहब की मूर्ति को फिर से खंडित कर दिया गया। यह वही मूर्ति है जिसे पहले भी खंडित किया गया था रात को फिर से पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया।
 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!