भीलवाड़ा में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, बोले- '11 साल में बदली देश की तस्वीर'

Edited By Chandra Prakash, Updated: 12 Jun, 2025 01:35 PM

water supply minister kanhaiyalal chaudhary in bhilwara

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 साल में देश की तस्वीर बदल दी है। उनकी सुशासन, गरीब कल्याण के लिए किए गए कामों के प्रति अदम्य इच्छा शक्ति, मजबूत संकल्प और जन केंद्रित दृष्टिकोण से भारत आगे बढ़ रहा है। यह बात भीलवाड़ा में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी...

भीलवाड़ा, 12 जून 2025 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 साल में देश की तस्वीर बदल दी है। उनकी सुशासन, गरीब कल्याण के लिए किए गए कामों के प्रति अदम्य इच्छा शक्ति, मजबूत संकल्प और जन केंद्रित दृष्टिकोण से भारत आगे बढ़ रहा है। यह बात भीलवाड़ा में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने पत्रकार वार्ता में कही। चौधरी भाजपा जिला कार्यालय में केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को बता रहे थे। उन्होंने कहा, कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल एक उभरती हुई शक्ति बन रहा है, बल्कि दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। पीएम मोदी ने न केवल भारत को एक नई दिशा दी, बल्कि इसे वैश्विक मंच पर एक सम्मानजनक और शक्तिशाली पहचान भी दिलाई है। 

संकल्प से सिद्धि तक प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाने आए, जहां अचानक मंत्री की जबान उस समय फिसल गई । जब उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में जल जीवन मिशन योजना में जो भ्रष्टाचार के कारण भाजपा को लोक सभा चुनावों में 11 सीटों का नुकसान हुआ । इसके सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में जल जीवन मिशन में योजना का क्रियान्वयन सही से नहीं हुआ । जिसके कारण पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी । जिससे जनता में गलत मैसेज गया और उसका गुस्सा हमारी सरकार पर विधानसभा चुनावों के बाद फूटा । जिससे हमें 11 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा । जलदाय मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य हर व्यक्ति को शुद्ध जल उपलब्ध कराना है । इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है, जल्द ही इसके परिणाम देखने को मिलेंगे। मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत न केवल एक उभरती हुई शक्ति बन रहा है, बल्कि दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर तेजी से अग्रसर है। 

गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी का किया सम्मान 
जलदाय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने 11वर्षों में राष्ट्र के समावेशी विकास को लेकर गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर ध्यान केंद्रित किया। पीएम मोदी ने मध्यम वर्ग के जीवन को आसान बनाने की प्रतिबद्धता के तहत नई कर व्यवस्था में 12.75 लाख रूपये तक की आय पर टेक्स छूट प्रदान की। गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज वितरण, 15 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल कनेक्शन, पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा घरों के निर्माण के साथ माताओं-बहनों के लिए 12 करोड़ शौचालयों निर्माण करा उन्हें सम्मान से जीवन जीने का हक प्रदान किया। 

11 वर्षों में भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी ऐतिहासिक कार्य हुए। उरी और पुलवामा में आतंकी हमले के बाद दुश्मनों के आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया। पहलगांव हमले के बाद पीएम मोदी के साहसी निर्णय से भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर सीमा पार आतंकी ठिकानों को नष्ट कर 150 से अधिक आतंकियों को मार गिराकर विश्व में नए भारत की शक्ति को प्रदर्शित किया। आज देश में ‘मेक इन इंडिया’ के तहत एस 400 डिफेन्स सिस्टम, ब्रम्होस, आकाश जैसी मिसाइल, आईएनएस विक्रांत, तेजस और प्रचंड हैलीकोप्टर, स्नाइपर राइफल्स, बुलेट प्रूफ जैकेट जैसे रक्षा उपकरणों का निर्माण किया जा रहा है। रक्षा निर्यात में 2014 से 34 गुना बढ़ोत्तरी हुई।

सड़क, रेल, परिवहन क्षेत्र में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन
पीएम मोदी के नेतृत्व में 400 विश्व स्तरीय वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जा रहा है। अब तक 136 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं चालू हो चुकी हैं। इसी तरह 2025 में हाईवे निर्माण की गति 34 किलोमीटर प्रतिदिन तक पहुंच गई है। मेट्रो की लंबाई 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर 2025 में 1013 किलोमीटर हो गई। देश में 2014 से पहले 74 हवाई अड्डे थे। जो अब बढ़कर कुल 160 हो गए हैं। 2014 से अब तक 3.96 लाख किलोमीटर ग्रामीण सड़कें बनाई गई। 99 प्रतिशत गाँव सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं। मोदी सरकार ने इन्फ्रा निर्माण को भी नई गति प्रदान की है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!