राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कूदे विनोद जाखड़, BJP-RSS पर खड़े किए सवाल

Edited By Anil Jangid, Updated: 05 Jul, 2026 03:27 PM

vinod jakhar on ram mandir theft case questions against bjp rss

जयपुर। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ भी कूद चुके हैं और उन्होंने एक न्यूज एजेंसी का हवाला देते हुए भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है।

जयपुर। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ भी कूद चुके हैं और उन्होंने एक न्यूज एजेंसी का हवाला देते हुए भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने एजेंसी का हवाला देते हुए लिखा कि महाकुंभ के दौरान राम मंदिर में संगठित रूप से चढ़ावा चोरी को अंजाम दिया गया।

 

जब महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या 10 से 12 गुना तक बढ़ गई तो चढ़ावे की गिनती के लिए ट्रस्ट की सिफारिश पर एक्स्ट्रा स्टाफ जोड़ा गया। इस एक्स्ट्रा स्टाफ में कौन से लोग शामिल होंगे, ये ट्रस्ट ने ही तय किया था। उन्होंने लिखा कि एजेंसी का कहना है कि एक्स्ट्रा स्टाफ में शामिल लोगों ने कभी बैंकिंग, कैश काउंटिंग का काम नहीं किया था। ये पहले हाउसकीपिंग का काम करते थे।

 

विनोद जाखड़ ने लिखा कि एजेंसी के मुताबिक वे अपनी मर्जी से लोगों को नहीं चुन सकते थे। उन्हें आदेश था कि बेसिक वेरिफिकेशन कर लोगों को चढ़ावा गिनने के काम पर लगा दिया जाए। इसमें जाखड़ ने BJP-RSS को लपेटे में लेते हुए लिखा की ये उनकी पूरी प्लानिंग थी जिसके तहत इस लूट को अंजाम दिया और ऐसा कर करोड़ों रामभक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया। 

 

इसी के साथ ही विनोद जाखड़ ने अपनी पोस्ट में सवाल उठाए कि नरेंद्र मोदी इस चढ़ावा चोरी पर अपनी चुप्पी कब तोड़ेंगे? डकैती के बाद भी ट्रस्ट को भंग क्यों नहीं किया जा रहा है? चंपत राय समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? क्या मोदी सरकार इस लूट के गुनहगारों को बचाने में लगी है?

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!