सादुलशहर की ग्राम पंचायत धर्मसिंहवाला में मनरेगा शुरू कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूटा

Edited By Anil Jangid, Updated: 03 Aug, 2026 03:06 PM

villagers in sadulshahar launch indefinite protest demanding mnrega work

श्रीगंगानगर: सादुलशहर की ग्राम पंचायत धर्मसिंहवाला में मनरेगा (MNREGA) कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। प्रशासन की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार, 3 अगस्त से धरना स्थल पर बैठकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू...

श्रीगंगानगर: सादुलशहर की ग्राम पंचायत धर्मसिंहवाला में मनरेगा (MNREGA) कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। प्रशासन की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार, 3 अगस्त से धरना स्थल पर बैठकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने साफ रुख अपनाते हुए नारा दिया है-मनरेगा चलाओ, नहीं तो बेरोजगारी भत्ता दो।

 

शिविर और ज्ञापन के बाद भी नहीं जागी सरकार
ग्रामीणों के अनुसार, रोजगार का संकट पिछले कई दिनों से गहराया हुआ है। इस संबंध में सबसे पहले 14 जुलाई को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया था। इसके बाद भी जब कोई कदम नहीं उठाया गया, तो 29 जुलाई को ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भोम सिंह इंदा को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्य शुरू करने की मांग की गई। ग्रामीण सेवा शिविर को बीते 20 दिन और ज्ञापन को कई दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

 

मजदूरों के सामने खड़ा हुआ आर्थिक संकट
धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मनरेगा कार्य बंद होने से मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। रोजगार न मिलने के कारण ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इसी के चलते परेशान होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि वे अपनी जायज मांगों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से लड़ रहे हैं, लेकिन अगर सुनवाई नहीं हुई तो वे आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे।

 

प्रशासन के साथ पहली वार्ता विफल
धरना प्रदर्शन शुरू होने के बाद प्रशासन हरकत में जरूर आया और ग्रामीणों के साथ एक दौर की वार्ता भी की गई। हालांकि, मांगों को लेकर कोई ठोस सहमति या लिखित आश्वासन न मिलने के कारण पहली वार्ता पूरी तरह विफल रही। वार्ता विफल होने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान करते हुए अपना धरना जारी रखा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या का समाधान निकालने के लिए अगला क्या कदम उठाता है और ग्रामीणों का यह गतिरोध कब समाप्त होता है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!