आर्थिक तरक्की नहीं, जीवनशैली सुधार ही है असली विकास – विधानसभा अध्यक्ष

Edited By Raunak Pareek, Updated: 17 Aug, 2025 04:55 PM

vasudev devnani healthy citizen developed india

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि विकसित भारत के लिए सिर्फ आर्थिक विकास काफी नहीं है। हर नागरिक का स्वस्थ होना अनिवार्य है। उन्होंने प्रदूषण मुक्त जीवनशैली, योग और साधना को कैंसर जैसे रोगों से बचाव में कारगर बताया।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रदेशवासियों का आवाहन किया है कि प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहकर विकसित भारत में सक्रिय भागीदारी निभा सकता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक पक्ष विकसित भारत का मात्र एक पहलू है। विकसित भारत के लिए हमें अनेक पहलुओं पर कार्य करना होगा। देवनानी ने शनिवार को यहां होटल ललित में वम कान हीम सेमिनार का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। देवनानी ने कहा कि समाज, शासन और विज्ञान के समावेश से ही देश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रह सकेगा। देवनानी ने कहा कि प्रदूषण जीवन शैली से बचें। पारंपरिक जीवन शैली को अपनायें। ज्वार, बाजरा, मक्का का उपयोग करें। कैंसर जैसे गंभीर रोग के निराकरण में योग और साधना के उपयोग पर शोध किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन को नई दिशा देने वाले शोध किए जाने चाहिए।देवनानी ने सेमिनार में भाग लेने आए राष्ट्र के विभिन्न राज्यों के चिकित्सकों का गुलाबी नगर में हार्दिक अभिवादन किया। देवनानी ने कहा कि विश्वास आशा और करुणा के साथ लोग उपचार के लिए अस्पताल में चिकित्सक के पास आते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन और चिकित्सक के  संवेदनशील व्यवहार मरीज को शीघ्र ठीक करने में बहुत मददगार होता है।सेमिनार में पहुंचने पर देवनानी का स्वागत किया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!