16 फरवरी से वागड़ को वंदे भारत की सौगात, उदयपुर से डूंगरपुर और असारवा के बीच चलेगी वंदे भारत

Edited By Afjal Khan, Updated: 13 Feb, 2026 06:14 PM

vande bharat express will run from udaipur to dungarpur and asarwa from february

उदयपुर और वागड़ क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए 16 फरवरी ऐतिहासिक दिन साबित होने जा रहा है। इस दिन से उदयपुर, डूंगरपुर और असारवा (अहमदाबाद) के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होगा।

उदयपुर और वागड़ क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए 16 फरवरी ऐतिहासिक दिन साबित होने जा रहा है। इस दिन से उदयपुर, डूंगरपुर और असारवा (अहमदाबाद) के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होगा।

करीब 280 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन उदयपुर से असारवा तक का सफर लगभग 4 घंटे 15 मिनट में पूरा करेगी। फिलहाल इसी रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनों को यह दूरी तय करने में 5 घंटे से अधिक समय लगता है।

सुबह 6:10 बजे उदयपुर से होगी रवाना

रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन सुबह 6:10 बजे उदयपुर रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

6:43 बजे जावर माइंस स्टेशन

7:47 बजे डूंगरपुर स्टेशन (2 मिनट का ठहराव)

9:05 बजे हिम्मतनगर (गुजरात)

10:25 बजे असारवा (अहमदाबाद) स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय है।

वापसी में यह ट्रेन शाम 5:45 बजे असारवा रेलवे स्टेशन से रवाना होकर रात 10 बजे उदयपुर पहुंचेगी।

समय की बचत और सीधी कनेक्टिविटी

नई वंदे भारत सेवा से यात्रियों को करीब एक घंटे तक की समय बचत होगी। इससे उदयपुर और अहमदाबाद के बीच तेज और आरामदायक यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा।

यह रूट विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी माना जा रहा है, जो रोजगार या व्यापार के सिलसिले में गुजरात और वागड़ क्षेत्र के बीच नियमित आवाजाही करते हैं।

क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने इसे वागड़ क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। उनके अनुसार, इस ट्रेन के संचालन से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

तेज रेल संपर्क से पर्यटन, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में भी सकारात्मक असर की उम्मीद जताई जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!