अज्ञात हमलावरों ने की भाजपा नेता सुरेंद्र मेवाड़ा की निर्मम हत्या !

Edited By Rahul yadav, Updated: 02 Jun, 2025 06:33 PM

unknown attackers brutally murdered bjp leader surendra mewara

शहर के निकट मंडावर गांव में आज सुबह सवेरे दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है, आपको बता दे कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता सुरेंद्र मेवाड़ा की निर्मम हत्या कर दी है |

शहर के निकट मंडावर गांव में आज सुबह सवेरे दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है, आपको बता दे कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता  सुरेंद्र मेवाड़ा की निर्मम हत्या कर दी है | उक्त हमलावरों ने मेवाड़ा पर यह वारदात उस समय की जब मेवाड़ा खेत से अपने घर लौट रहे थे। हत्यारों ने मेवाड़ा पर ताबड़तोड़ हमला किया जिससे वो लहूलुहान होकर गिर पड़े परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल झालावाड़ अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एहतियातन अस्पताल परिसर में अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया है। फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और इलाके में नाकाबंदी भी की गई है। बता दें कि सुरेंद्र मेवाड़ा का नाम पूर्व में चर्चित सत्तू चौधरी हत्याकांड में भी आ चुका है। इस मामले में उन्हें ट्रायल कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी, लेकिन बाद में हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!