उदयपुर-खजुराहो ट्रेन में बढ़ा स्लीपर कोच, बांदीकुई के यात्रियों को मिलेगी राहत

Edited By Ishika Jain, Updated: 17 Jul, 2026 05:50 PM

udaipur khajuraho express extra sleeper coach bandikui

उत्तर पश्चिम रेलवे ने उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा है। इससे करीब 80 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और बांदीकुई के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त द्वितीय शयनयान (स्लीपर) कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था से यात्रियों को लगभग 80 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 19666/19665 उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में यह अतिरिक्त स्लीपर कोच सीमित अवधि के लिए लगाया जाएगा।

रेलवे के अनुसार, उदयपुर सिटी से संचालित होने वाली ट्रेन में अतिरिक्त कोच 20 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक लगाया जाएगा। वहीं, खजुराहो से लौटने वाली सेवा में यह सुविधा 22 जुलाई 2026 से 2 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अतिरिक्त कोच जुड़ने से करीब 80 यात्रियों को अतिरिक्त आरक्षित सीटों का लाभ मिलेगा। इससे यात्रा के दौरान बढ़ती मांग को पूरा करने और प्रतीक्षा सूची (वेटिंग) वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

यह रेल सेवा बांदीकुई जंक्शन से होकर भी गुजरती है। ऐसे में बांदीकुई और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी अतिरिक्त स्लीपर कोच का सीधा लाभ मिलेगा और यात्रा के लिए सीट उपलब्ध होने की संभावना बढ़ेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!