उदयपुर-जयपुर और आगरा रूट की वंदे भारत ट्रेन बंद, कम यात्रीभार के कारण रोका जाएगा संचालन

Edited By Afjal Khan, Updated: 14 Feb, 2026 04:40 PM

udaipur jaipur agra vande bharat train discontinued new asarva route

राजस्थान से संचालित होने वाली दो वंदे भारत ट्रेनों का संचालन 14 और 15 फरवरी 2026 से बंद किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने संबंधित रूट पर लगातार कम यात्रीभार को देखते हुए यह निर्णय लिया है। इससे उदयपुर से जयपुर और आगरा कैंट जाने वाले यात्रियों को...

राजस्थान से संचालित होने वाली दो वंदे भारत ट्रेनों का संचालन 14 और 15 फरवरी 2026 से बंद किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने संबंधित रूट पर लगातार कम यात्रीभार को देखते हुए यह निर्णय लिया है। इससे उदयपुर से जयपुर और आगरा कैंट जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों का सहारा लेना होगा।

रेलवे की सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेनों को आधुनिक सुविधाओं और तेज रफ्तार के लिए जाना जाता है। लेकिन संबंधित रूट पर अपेक्षित संख्या में यात्री नहीं मिलने के कारण इनका संचालन व्यावहारिक नहीं रह गया था।

किन ट्रेनों का संचालन होगा बंद

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार—

और ये भी पढ़े

    ट्रेन संख्या 20981/82 उदयपुर सिटी-आगरा कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 15 फरवरी 2026 से बंद कर दिया जाएगा।

    ट्रेन संख्या 20979/80 उदयपुर सिटी-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 14 फरवरी 2026 से संचालित नहीं होगी।

    रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन रूट्स पर वंदे भारत में सीटें खाली रह रही थीं, जबकि अन्य ट्रेनों में अपेक्षाकृत अधिक भीड़ दर्ज की जा रही थी। इसी स्थिति को देखते हुए इन सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

    नई वंदे भारत को मिली स्वीकृति

    रेलवे बोर्ड ने उदयपुर सिटी-असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दी है। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) संचालित होगी।

    गाड़ी संख्या 26963 सुबह 6:10 बजे उदयपुर सिटी से रवाना होकर 10:25 बजे असारवा पहुंचेगी।

    गाड़ी संख्या 26964 शाम 5:45 बजे असारवा से रवाना होकर रात 10 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

    यह ट्रेन जावर, डूंगरपुर और हिम्मतनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलवे का मानना है कि इस रूट पर यात्रियों की मांग अधिक है, जिससे नई सेवा को बेहतर प्रतिसाद मिलने की संभावना है।

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!