सड़क पर क्षतिग्रस्त छज्जा गिरने से दो व्यक्ति घायल

Edited By Chandra Prakash, Updated: 05 Nov, 2024 06:40 PM

two people injured when damaged balcony fell on the road

मथुरा गेट थाना क्षेत्र स्थित काकाजी मार्केट में मंगलवार को क्षतिग्रस्त छज्जा गिरने से दो व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार जारी है।

 

रतपुर, 5 नवंबर 2024। मथुरा गेट थाना क्षेत्र स्थित काकाजी मार्केट में मंगलवार को क्षतिग्रस्त छज्जा गिरने से दो व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक पारिवारिक विवाद के चलते क्षतिग्रस्त छज्जे का निर्माण नहीं हो पाया है। दीपावली पर्व के चलते जो झालर डाली थी, उन्हें इलेक्ट्रीशियन उतार रहा था इस समय क्षतिग्रस्त छज्जा गिर गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना दिखाई दे रही है। नगर निगम की टीम ने जेसीबी के सहयोग से मलबे को हटाया।

PunjabKesari

दुकान मालिक गणपत पाराशर ने बताया कि हमारी जमीन है और नीचे के हिस्से में दुकान है वह दूसरे भाई के हिस्से में है और हमारा हिस्सा ऊपर है हमने कई बार क्षतिग्रस्त छज्जे की मरम्मत कराने की कोशिश की है । लेकिन जिस भाई के हिस्से में दुकान है, उन्होंने मरम्मत नहीं होने दी, जिसको लेकर के कोर्ट में मामला है।

दीपावली पर्व के चलते सजावट के लिए झालर डलवाई थी। पर्व का समापन होने के बाद इलेक्ट्रिशियन झालरों को उतार रहा था । इस दौरान छज्जा गिर गया नीचे सिलाई का मिस्त्री दब गया और ऊपर से इलेक्ट्रिशियन गिर गया दोनों घायल हो गए, जिन्हें आरबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है । 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!