करौली में दर्दनाक हादसा: कुएं की ढाय गिरने से दो सगे भाइयों की मौत

Edited By Anil Jangid, Updated: 24 May, 2026 04:05 PM

tragic accident in karauli two brothers killed after well wall collapse

करौली। जिले के सपोटरा उपखंड क्षेत्र स्थित अमरगढ़ गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। कुएं की सफाई के दौरान अचानक कुएं की ढाय भरभराकर गिर गई, जिससे दोनों युवक मलबे में दब गए। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है...

करौली। जिले के सपोटरा उपखंड क्षेत्र स्थित अमरगढ़ गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। कुएं की सफाई के दौरान अचानक कुएं की ढाय भरभराकर गिर गई, जिससे दोनों युवक मलबे में दब गए। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

जानकारी के अनुसार मृतक भाई मूल रूप से डिकोली गांव के निवासी थे, जो लगभग 30 वर्ष पहले अमरगढ़ में आकर बस गए थे। परिवार में चार भाई रामराज, मुकेश, कमलेश और नरेश हैं। हादसे में मुकेश (35) और कमलेश (32) की मौत हो गई।

 

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले हुई बारिश के दौरान कुएं का फर्मा टूट गया था, जिससे कुएं की ढाय कमजोर हो गई थी। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे दोनों भाई कुएं में गिरे मलबे को निकालने और सफाई कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी की ढाय ढह गई और दोनों युवक नीचे दब गए।

 

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर सपोटरा उपखंड अधिकारी पंकज बड़गूजर, पुलिस उप अधीक्षक सुनील कुमार और थानाधिकारी अवजीत कुमार पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया, लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों को मलबे से बाहर निकाल लिया था। हालांकि तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

 

मृतकों के मामा सियाराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि दोनों युवक कुएं की सफाई कर रहे थे। पहले से टूटे फर्मे के कारण कुएं की ढाय कमजोर थी, जो अचानक गिर गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। मुकेश की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है और उनके परिवार में अब केवल 15 वर्षीय बेटी बची है। वहीं कमलेश अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम सपोटरा उप जिला अस्पताल में कराया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!