कोटा पुलिस पर कसता शिकंजा! ऑडिट में खुलेंगी खामियां या मिलेगा क्लीन चिट? एडीजी ने दिए अहम निर्देश

Edited By Anil Jangid, Updated: 21 Mar, 2026 03:09 PM

tightening grip on kota police

कोटा: कोटा में पुलिस व्यवस्था का व्यापक ऑडिट किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) स्तर के अधिकारियों ने जिले की कानून-व्यवस्था और कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। इस दौरान पुलिस थानों की कार्यशैली, अपराध नियंत्रण के उपाय, और लंबित मामलों...

कोटा: कोटा में पुलिस व्यवस्था का व्यापक ऑडिट किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) स्तर के अधिकारियों ने जिले की कानून-व्यवस्था और कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। इस दौरान पुलिस थानों की कार्यशैली, अपराध नियंत्रण के उपाय, और लंबित मामलों की स्थिति का जायजा लिया गया। एडीजी ने अधिकारियों को अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस को सतर्कता बढ़ाने, गश्त मजबूत करने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहा गया।

 

एडीजी ने सबसे पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां अभिलेखों के रख-रखाव और केस इन्वेस्टिगेशन की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और अनुसंधान में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। इसके बाद सर्किल कार्यालय-IV का निरीक्षण करते हुए अपराध अन्वेषण में आधुनिक तकनीकों और PHQ द्वारा जारी नवाचारों को प्रभावी रूप से लागू करने की सलाह दी।

 

कोटा शहर के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में हाल ही में घटित अपराधों, उनकी जांच की प्रगति और भविष्य की रणनीति पर मंथन किया गया। एडीजी ने विशेष रूप से उच्च न्यायालय के स्थगन आदेशों के चलते लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए।

 

इसके बाद एडीजी ने पुलिस थाना नयापुरा का निरीक्षण किया, जहां थाने की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड और जनता से जुड़े मामलों के निपटारे की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने थाने में साफ-सफाई, अनुशासन और त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

 

रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित परेड, स्क्वॉड ड्रिल और विभिन्न डेमो का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जवानों की तैयारियों और अनुशासन की सराहना की गई। अंत में, एडीजी ने जिला अभय कमांड सेंटर का निरीक्षण किया और तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

 

आखिरकार, निरीक्षण के समापन पर एडीजी ने कोटा शहर पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आधुनिक पुलिसिंग के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!