कोटा में फिर लौटे छात्र; सुपर इंफ्रास्ट्रक्चर और शानदार रिजल्ट ने बढ़ाया भरोसा

Edited By Anil Jangid, Updated: 13 Apr, 2026 07:49 PM

tide of students returns to kota

कोटा: देश के सबसे बड़े कोचिंग हब, कोटा, एक बार फिर छात्रों से गुलजार हो गया है। छात्रों की भारी संख्या ने शहर की गलियों और कोचिंग संस्थानों में हलचल मचा दी है। खासकर मेडिकल (NEET) और इंजीनियरिंग (JEE Main) की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए कोटा...

कोटा: देश के सबसे बड़े कोचिंग हब, कोटा, एक बार फिर छात्रों से गुलजार हो गया है। छात्रों की भारी संख्या ने शहर की गलियों और कोचिंग संस्थानों में हलचल मचा दी है। खासकर मेडिकल (NEET) और इंजीनियरिंग (JEE Main) की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए कोटा हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है। अब एक बार फिर कोटा के सुपर इंफ्रास्ट्रक्चर और शानदार परिणामों के चलते छात्रों का विश्वास बढ़ा है, जिससे एडमिशन सीजन में भारी उछाल देखने को मिल रहा है।

 

शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, इस बार एडमिशन में पिछले वर्षों की तुलना में करीब 20% तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। विभिन्न राज्यों और केंद्रीय बोर्ड की परीक्षाएं खत्म होने के बाद छात्रों और उनके अभिभावकों की भीड़ कोटा में उमड़ पड़ी है, जिससे शहर की शैक्षणिक गतिविधियों और अर्थव्यवस्था में तेजी आई है।

 

कोटा के कोचिंग संस्थान छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए नए बैच शुरू कर चुके हैं। साथ ही, संस्थान नई कार्यशालाएं, ओरिएंटेशन सेशन्स और मेंटरिंग प्रोग्राम्स भी आयोजित कर रहे हैं, ताकि छात्रों को कोटा के शिक्षा प्रणाली से जल्दी तालमेल बैठाने में मदद मिल सके। अभिभावकों का मानना है कि सफलता की कुंजी सही मार्गदर्शन और अनुशासन में है, जो केवल कोटा में ही उपलब्ध है।

 

कोटा के प्रमुख छात्र क्षेत्रों जैसे राजीव गांधी नगर, लैंडमार्क सिटी, जवाहर नगर और कोरल पार्क में फिर से छात्रों की चहल-पहल और रौनक लौट आई है। छात्रों के साथ-साथ, कोटा के रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी चौबीसों घंटे आवाजाही जारी है। स्थानीय दुकानदारों और पीजी संचालकों का कहना है कि कोटा फिर से अपने पुराने और जीवंत रंग में लौट आया है।

 

इस बढ़ती हुई भीड़ ने यह साबित कर दिया है कि छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की तलाश में कोटा आज भी उनकी पहली पसंद बना हुआ है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!