तिरंगे के रंगों में ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’! पंकज भार्गव की कला में दिखा विकसित भारत का सपना

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 15 Aug, 2026 07:24 PM

the vision of a developed india reflected in pankaj bhargava s art

जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलाकार एवं मूर्तिकार पंकज भार्गव ने अपनी कला के माध्यम से देशभक्ति, वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और विकसित भारत की तस्वीर प्रस्तुत की है।

जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलाकार एवं मूर्तिकार पंकज भार्गव ने अपनी कला के माध्यम से देशभक्ति, वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और विकसित भारत की तस्वीर प्रस्तुत की है।

क्ले आर्ट और स्कल्पचर के जरिए तिरंगे के रंगों में “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश दिया गया है। कलाकार की यह अनूठी पहल भारत के गौरवशाली अतीत, वर्तमान की प्रगति और उज्ज्वल भविष्य को कला के माध्यम से सामने लाती है।

कलाकृतियों में देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति सम्मान के साथ भारत के विकास और भविष्य की उम्मीदों को भी रचनात्मक अंदाज में दर्शाया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रस्तुत यह कला देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन करने के साथ-साथ एक प्रगतिशील और विकसित भारत के संकल्प को भी अभिव्यक्त करती है।

कलाकार पंकज भार्गव की इस पहल में कला, देशभक्ति और विकसित भारत की परिकल्पना का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!