मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के गद्दी उत्सव की परंपरा निभाई जाएगी आज

Edited By Chandra Prakash, Updated: 02 Apr, 2025 08:56 AM

the tradition of gaddi utsav of lakshyaraj singh mewar

मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के गद्दी उत्सव की परंपरा बुधवार 2 अप्रैल को सिटी पैलेस प्रांगण में निभाई जाएगी। उनके पिता अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद यह परंपरा आयोजित की जा रही है।

उदयपुर, 2 अप्रैल 2025 । उदयपुर के सिटी पैलेस में आज (बुधवार) को मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के गद्दी उत्सव की परंपरा निभाई जाएगी। यह आयोजन उनके पिता अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगा।

दोपहर 3 बजे होगा अश्व पूजन
दोपहर 3 बजे पारंपरिक अश्व पूजन की रस्म निभाई जाएगी। इसके बाद शाम 4:20 बजे लक्ष्यराज सिंह कैलाशपुरी स्थित श्री एकलिंगनाथजी के दर्शन करने जाएंगे। वहीं, शाम 7 बजे हाथीपोल द्वार का पूजन होगा और रात 8:15 बजे भाईपा एवं सरदारों की रंगपलटाई दस्तूर की परंपरा निभाई जाएगी।  

कार्यक्रम के लिए पारंपरिक सफेद पोशाक अनिवार्य 
इस आयोजन के लिए ड्रेस कोड भी तय किया गया है। पुरुषों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा अनिवार्य किया गया है, जबकि महिलाओं को सफेद सूट या पारंपरिक सफेद पोशाक पहननी होगी।  

रात 9 बजे जगदीश मंदिर दर्शन
लक्ष्यराज सिंह रात 9 बजे जगदीश मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। बता दें कि मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का 16 मार्च को निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थे।  

विश्वराज सिंह का हुआ था राजतिलक
अरविंद सिंह मेवाड़ के बड़े भाई महेन्द्र सिंह मेवाड़ का 10 नवंबर 2024 को निधन हुआ था। इसके बाद उनके बेटे और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ की राजतिलक की रस्म चित्तौड़गढ़ किले में संपन्न हुई थी।  
 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!