मंदिर श्री रामचंद्र जी में गूंजा देशभक्ति का संदेश, ‘संतुलन’ संगोष्ठी और विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 16 Aug, 2026 05:52 PM

the message of patriotism resonated at the shri ramchandra ji temple

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर मंदिर श्री रामचंद्र जी परिसर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) की ओर से महिला सशक्तिकरण और नशा-मुक्त युवा भारत के संदेश को लेकर दो बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जयपुर। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर मंदिर श्री रामचंद्र जी परिसर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) की ओर से महिला सशक्तिकरण और नशा-मुक्त युवा भारत के संदेश को लेकर दो बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संस्थान के संस्थापक एवं संरक्षक दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण प्रकल्प ‘संतुलन’ के तहत हरियाली तीज महोत्सव एवं महिला जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। वहीं युवा प्रकल्प YPSS (युवा परिवार सेवा समिति) और नशा उन्मूलन प्रकल्प ‘बोध’ के संयुक्त तत्वावधान में विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई।

महिला स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद
‘संतुलन’ प्रकल्प के तहत आयोजित कार्यक्रम का मुख्य विषय “याद करें कुर्बानी – महिला स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में जागरूकता अभियान” रहा। इस दौरान देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और साहस को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में महिलाओं के सामाजिक, आत्मिक और कानूनी अधिकारों को लेकर विशेष जागरूकता संगोष्ठी भी आयोजित हुई। वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखते हुए कहा कि वास्तविक सशक्तिकरण केवल बाहरी परिस्थितियों में बदलाव से नहीं, बल्कि आंतरिक आत्म-जागृति और वैचारिक संतुलन से भी संभव है।

देशभक्ति और नारी शक्ति पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में ‘संतुलन’ की स्वयंसेविकाओं ने देशभक्ति और नारी शक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों में देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का भाव पैदा किया।

हजारों युवाओं ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
कार्यक्रम का दूसरा प्रमुख आकर्षण YPSS और ‘बोध’ प्रकल्प के नेतृत्व में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा रही। मंदिर श्री रामचंद्र जी के प्रांगण से शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया।

यात्रा के दौरान युवाओं ने देशभक्ति के जयघोष के साथ ‘संकल्प’ अभियान (2025-2029) और ‘एक युद्ध अपने विरुद्ध’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। अभियान का उद्देश्य समाज को सभी प्रकार के नशे से मुक्त करने और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना रहा।

नशा-मुक्त समाज का लिया संकल्प
तिरंगा यात्रा के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से यात्रा सुरक्षा, अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न हुई।

संस्थान के प्रतिनिधियों ने दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के विचारों को साझा करते हुए कहा कि युवा और नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण के प्रमुख स्तंभ हैं। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने और समाज में समानता, न्याय एवं नशा-मुक्ति की स्थापना के लिए दृढ़ संकल्प लिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!