छात्रसंघ चुनावों की मांग ने पकड़ा जोर, जेएनवीयू में छात्रों का प्रदर्शन

Edited By Chandra Prakash, Updated: 01 Aug, 2024 07:18 PM

the demand for student union elections gained momentum

विश्वविद्यालय और कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मांग जोर पकड़ रही है । इसी क्रम में जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के केंद्रीय परिसर पर छात्रों ने एक बार फिर प्रदर्शन कर अपनी मांगों को दोहराया है । जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के केंद्रीय परिषद...

जोधपुर, 1 अगस्त 2024 । विश्वविद्यालय और कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मांग जोर पकड़ रही है । इसी क्रम में जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के केंद्रीय परिसर पर छात्रों ने एक बार फिर प्रदर्शन कर अपनी मांगों को दोहराया है । जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के केंद्रीय परिषद पर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व NSUI से जुड़े छात्रों-कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकजुट होकर केंद्रीय कार्यालय का घेराव किया । इस दौरान छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर हल्ला बोला है । विश्वविद्यालय में अभी प्रवेश प्रक्रिया जारी है, जिसके तहत आने वाली समस्याओं को लेकर भी एबीवीपी व NSUI ने कुलपति के संज्ञान में लाकर व्यवस्थाएं सुधारने की अपील की है । 

वहीं छात्रों का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय कुलपति का ध्यान आकर्षित किया । छात्रों में इस बात की नाराजगी है।  जिसको लेकर विश्वविद्यालय और कुलपति का घेराव किया गया । 

PunjabKesari

एबीवीपी के छात्रनेता सचिन राजपुरोहित ने कहा कि एबीवीपी 13 सूत्री मांग पत्र कुलपति को सौंपा । वहीं एनएसयूआई और एबीवीपी दोनों ही कुलपति खुद ही ज्ञापन ले, इस बात को लेकर अड़ गए । इस दौरान कुलपति नहीं आने से एनएसयूआई के कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर जाकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए । तो वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी डटे रहे । आखिरकार जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति गाड़ी से उतरे और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 13 सूत्री मांगों को सुना । इन मांगों को सुनकर कुलपति ने कहा कि अधिकांश मांगों पर मैं सहमत हूं  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!