राजस्थान की झील में उतरा देश का पहला इलेक्ट्रिक क्रूज |

Edited By Afjal Khan, Updated: 14 Jul, 2023 10:03 AM

the country s first electric cruise landed in the lake of rajasthan

देश का पहले इलेक्ट्रिक क्रूज राजस्थान में चलेगा। ये क्रूज लगभग तैयार हो चुका है और अगस्त तक ये लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। ये क्रूज अजमेर के अनासागर झील में चलेगा। हालांकि, इसमें अभी रूफटॉप और इंजन का काम बाकी है।

देश का पहले इलेक्ट्रिक क्रूज राजस्थान में चलेगा। ये क्रूज लगभग तैयार हो चुका है और अगस्त तक ये लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। ये क्रूज अजमेर के अनासागर झील में चलेगा। हालांकि, इसमें अभी रूफटॉप और इंजन का काम बाकी है। ये सारा काम झील में ही होगा और इसके बाद ये आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। इस क्रूज को गोवा की बोट क्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने बनाया है। इस क्रूज में आप पार्टी भी कर सकेंगे और यहां के कैफे में कई लजीज जायकों का आनंद ले पाएंगे। इससे पहले बुधवार की रात इस क्रूज को झील में उतार दिया गया है। ये डबल डेकर क्रूज है जो 2 फ्लोर में तैयार किया गया है। इस पूरे क्रूज को 8×22 मीटर में तैयार किया गया है।

पहला फ्लोर: ये पूरी तरह से एयर कंडीशनर होगा। इसमें एक किचन के साथ महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग बाथरूम होगा। इसी फ्लोर पर डांस फ्लोर तैयार किया गया है। यहां डिस्को लाइट भी लगाई है।

दूसरा फ्लोर: ये क्रूज का रूफटॉप वाला हिस्सा होगा। रूफटॉप पर छोटा किचन तैयार किया गया है। इन दोनों फ्लोर पर 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगा।

गीता मार्बल प्राइवेट लिमिटेड के कंपनी प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह राव ने बताया कि एक राउंड का कितना चार्ज लगेगा ये अभी तय नहीं है। उन्होंने बताया 5 करोड़ रुपए की लागत से क्रूज़ तैयार किया जा रहा है। 67 लाख रुपए में नगर निगम से टेंडर लिया गया है। सालाना टेंडर में 10 पर्सेंट टेंडर बढ़कर होगा। ये डबल डेकर इलेक्ट्रिक क्रूज सोलर एनर्जी से संचालित होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!