पुलिस की पैनी नजरों से नहीं बच पाया शातिर चोर

Edited By Chandra Prakash, Updated: 27 Oct, 2024 02:51 PM

the clever thief could not escape the sharp eyes of the police

करौली पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सूरौठ थाना पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है । पुलिस ने बड़े-बड़े शहरों में बैंक, शादी पार्टियों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाली अन्तरराज्यीय कुख्यात कडिया सांसी गैंग का पर्दाफाश कर दिया...

 

रौली, 27 अक्टूबर 2024 । करौली पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सूरौठ थाना पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है । पुलिस ने बड़े-बड़े शहरों में बैंक, शादी पार्टियों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाली अन्तरराज्यीय कुख्यात कडिया सांसी गैंग का पर्दाफाश कर दिया है । पुलिस ने गैंग के चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । 

दरअसल, 29 सितंबर 2024 को विजय सिंह मास्टर के घर के सामने से दिन दहाड़े बाइक की डिक्की से 6 लाख रुपए की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया है । 
जबकि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त की गई मोटर साइकिल भी बरामद कर ली है । ऐसे में पुलिस की टीम में कांस्टेबल रामनारायण, कांस्टेबल अमीरसिंह, रामसहाय थाना सूरौठ की सराहनीय भूमिका रही है । फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है । पुलिस की पूछताछ में आरोपी से और भी कई बड़ी वारदातों के खुलने की संभावना है ।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!