नगर परिषद ने की कोर्ट के आदेशों की अवहेलना, अवैध दुकान बता हटाया अतिक्रमण

Edited By Chandra Prakash, Updated: 12 Nov, 2024 08:50 PM

the city council disobeyed court orders

पुष्कर मेले के दौरान दो दिन पूर्व कपालेश्वर महादेव मंदिर की जमीन पर लगाए गए मेगा ट्रेड फेयर को नगर परिषद ने अवैध करार देते हुए हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया था । जिसके चलते राजस्थान सहित देश के कई शहरों से आए सैकड़ों दुकानदार न सिर्फ बेरोजगार हो...

 

जमेर/पुष्कर, 12 नवंबर 2024 । पुष्कर मेले के दौरान दो दिन पूर्व कपालेश्वर महादेव मंदिर की जमीन पर लगाए गए मेगा ट्रेड फेयर को नगर परिषद ने अवैध करार देते हुए हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया था । जिसके चलते राजस्थान सहित देश के कई शहरों से आए सैकड़ों दुकानदार न सिर्फ बेरोजगार हो गए थे, बल्कि उन्हें लाखों रुपयों का आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा था । 

PunjabKesari

इस घटना को  हुए 48 घंटे भी नहीं बीते कि एक बार फिर पुष्कर नगर परिषद के कार्मिकों ने कपालेश्वर महादेव मंदिर की जमीन पर बीते कई सालों से व्यवसाय कर रहे दुकानदारों, रेस्टोरेंट संचालकों सहित अन्य व्यापारियों को सामान हटाने की चेतावनी दे दी गई । व्यापारियों की माने तो कार्मिकों ने उन्हें कहा कि यदि समय रहते यहां से सामान नहीं हटाया गया तो तोड़फोड़ के दौरान होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी स्वयं दुकानदारों की होगी । 

परिषद कर्मचारियों द्वारा दी गई इस चेतावनी के बाद एक और जहां सभी दुकानदारों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर गई, तो वहीं दूसरी ओर कपालेश्वर महादेव मंदिर के महंत सिवानंद गिरी महाराज ने आनन-फानन में पत्रकार वार्ता आयोजित कर परिषद प्रशासन द्वारा उनके साथ अन्याय किए जाने के आरोप लगाए ।

PunjabKesari

कपालेश्वर मंदिर के महंत सेवा नन्द गिरी ने बताया कि मेले में प्रशासन द्वारा मंदिर की देख रेख, पूजा पाठ, साधु संतों के गौशाला का खर्चा दुकानों के माध्यम से मेले में होने वाली आवक पर अस्थाई दुकानों को हटाकर कर जबरन परेशान किया जा रहा है । सेवा नन्द गिरी ने कहा कि न्यायालय के यथास्थिति रखने और इस्तेमाल करने के आदेश की पालना को नगर परिषद् के अधिकारी दरकिनार कर मेले में लगी अस्थाई दुकानों को हटाकर परेशान किया जा रहा है। मेला क्षेत्र में और भी अस्थाई दुकानें लगी हैं, लेकिन मेरे मंदिर क्षेत्र से दुकानें हटाई जा रही हैं और परेशान किया जा रहा है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!