Tero Horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे ?

Edited By Chandra Prakash, Updated: 11 Apr, 2025 07:02 AM

tero horoscope come and find out what the stars of your destiny say

टैरो राशिफल 11 अप्रैल 2025

अजमेर, 11 अप्रैल 2025 । नीतिका शर्मा, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या अजमेर से जानिए आज का टेरो राशिफल 

 

टैरो राशिफल 11 अप्रैल 2025

 

मेष टैरो राशिफल 
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है। आज आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पडे़गा। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। क्रोध से बचें, पक्षियों को दाना डालें।

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को इस अवधि में पूंजी निवेश से लाभ मिलने वाला है। अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों को आज अपने मित्रों एवं सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। उदर संक्रमण, पाचन संस्थान के रोग परेशान करेंगे।

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही यात्रा के दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे होंगे तो अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को प्रत्यक्ष रूप में शत्रुओं से परेशानी होगी, सोच समझकर कार्य की रूपरेखा तय करें। करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।


कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। आपको सलाह है कि आज अपने घर के बड़े बुजुर्गों का ध्यान दें। उनकी सेहत बिगड़ सकती है।

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशिवालों को स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। साथ ही आपके स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हे व्यापारिक मामलों के लिये छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें।

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशिवालों के लिए भवन या भूमि की खरीददारी के लिए भी समय अच्छा है। उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है।

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशिवालों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज परिस्थितियों में तेजी से बदलना शुरू होंगा। ऐसा लगेगा मानों सब कुछ आपके विरूद्ध हों। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को दूसरों के मामले में में ज्यादा दखल न दें मान हानि औक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। उत्तरार्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!