Tarot Horoscope : जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन ?

Edited By Chandra Prakash, Updated: 05 Oct, 2024 02:01 PM

tarot horoscope know how your day will be today

टैरो राशिफल : 5 अक्टूबर 2024

 

जमेर,5 अक्टूबर 2024 । प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से जानिए आज का टैरो राशिफल-कैसा होगा आज का दिन ?     

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मेष राशि के लोगों के लिए आप काफी आक्रामक रहेंगे। साथ ही आज आपको इरादे काफी स्पष्ट रहेंगे। जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों की मुलाकात आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से होगी। साथ ही आपको मनोबल भी मजबूत रहेगा। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ है तो आपको अपना रुका हुआ धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों के लिए काफी व्यस्ता वाला रहेगा। आज आपके कार्य स्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्धी रहेगी, पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। साथ ही आज किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद उभरेंगे।

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशिवालों के लिए काफी शानदार रहने वाला है। आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। बस आपके लिए सलाह है कि अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। आज आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशिवालों को अपने क्रोध और जलन पर काबू रखने की जरूरत है। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है। संतान को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों को कोई भी आज ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए। जो आपको बोझ मालूम हो। किसी बात को लेकर अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखे।

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों को आज कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। जिस वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आज इस राशि के कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करने वाले हैं।

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों को अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है। इसलिए थोड़ा बजट बनाकर खर्चा करें।

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों को आज नौकरी और व्यवसाय में लेनदेन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे। बस आज आप सभी के साथ अच्छे से पेश आएं।

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों को शिक्षा प्रतियोगिता और संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। हालांकि, किसी बात को लेकर आज परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशिवालों के लिए दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है, ध्यान रहे जो लोग समय के साथ चलते है, उन्हें समस्या उलझाती नहीं है।

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशिवालें महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।
 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!