Edited By Chandra Prakash, Updated: 20 Jul, 2025 04:23 PM
अजमेर, 20 जुलाई 2025 । आपका ये सप्ताह कैसा रहने वाला है । जानिए, नीतिका शर्मा प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या अजमेर से Tarot horoscope ।
टैरो साप्ताहिक राशिफल ( 20 से 26 जुलाई 2025 )
मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उलझन भरा हो सकता है। इसलिए अपने अंतर्मन की आवाज सुनना ज़रूरी है। शांत रहें और सोच-समझकर फैसले लें। अपने आंतरिक ज्ञान पर भरोसा रखें। यह समय आपको अपनी छठी इंद्री को समझने का मौका देगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें।
वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि वालों को इस हफ्ते अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानना होगा। अपने आत्मविश्वास को बढ़ाएं और खुद पर निर्भर बनें। कठिन समय में भी धैर्य बनाए रखें और सही फैसले लें। यह समय आपके आत्मबल को दिखाने का है। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें।
मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह रुक कर सोचने की जरूरत है। किसी भी समस्या को एक नए नजरिए से देखें। किसी भी मुद्दे पर दोबारा विचार करें। सही रास्ता चुनने से पहले स्थिति को पूरी तरह समझ लें। यह समय आपको गहराई से सोचने का अवसर दे रहा है।
कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि वालों को इस सप्ताह न्याय और संतुलन पर ध्यान देना चाहिए। हर फैसले में निष्पक्ष रहें। आपकी मेहनत रंग लाएगी। यह समय सही फैसले लेने का है, जो आपके भविष्य के लिए अच्छा होगा। ईमानदारी से काम करते रहें।
सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद सकारात्मक रहेगा। सफलता, खुशी और संतोष आपके जीवन में आएंगे। सारी रुकावटें दूर होंगी और आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने और नई शुरुआत करने का है। इस समय का पूरा लाभ उठाएं।
कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह नई उपलब्धियों का समय है। कोई लंबे समय से चल रहा काम पूरा होगा। संतोष और सफलता मिलेगी, और आप अपने लक्ष्यों के करीब पहुंचेंगे। यह समय नए अवसरों का है। इस समय का भरपूर फायदा उठाएं।
तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह रिश्तों के लिए महत्वपूर्ण है। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। यह समय किसी खास रिश्ते में नई दिशा चुनने का हो सकता है। प्यार और समझदारी को प्राथमिकता दें। रिश्तों को मजबूत बनाने पर ध्यान दें।
वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह बदलाव का है। पुरानी आदतों को छोड़ने का समय आ गया है। यह एक नए अध्याय की शुरुआत है। बदलाव डरावना हो सकता है, लेकिन यह आपको आगे बढ़ने का मौका देगा। इस बदलाव को स्वीकार करें।
धनु साप्ताहिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि वालों को इस सप्ताह संयम बनाए रखना होगा। किसी भी स्थिति में धैर्य रखें और सही रास्ते पर चलें। यह समय जीवन में शांति लाने का है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। शांत मन से सोच-समझकर आगे बढ़ें।
मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह आत्ममंथन का है। खुद के अंदर झांकें और अपनी दिशा तय करें। यह समय आत्म-विश्लेषण का है। अपने लक्ष्यों के प्रति स्पष्टता पाने के लिए कुछ समय अकेले बिताएं। यह आपको सही दिशा दिखाएगा।
कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि वालों के विचार इस सप्ताह स्पष्ट होंगे। किसी भी समस्या का हल आसानी से मिलेगा। आप अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ेंगे। यह समय मानसिक स्पष्टता का है। अपनी योजनाओं में प्रगति देखेंगे। इस समय का पूरा फायदा उठाएं।
मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह आशा और प्रेरणा का है। आपके सपने अब हकीकत बन सकते हैं। यह समय अपने सपनों को पूरा करने के लिए काम करने का है। विश्वास रखें कि सब कुछ आपके पक्ष में होगा। यह सप्ताह आशा और सकारात्मकता से भरा रहेगा। अपने सपनों की ओर बढ़ते रहें।