तारानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 ऊंटनियां तस्करों से करवाई मुक्त

Edited By Afjal Khan, Updated: 12 Feb, 2026 03:36 PM

taranagar police take major action freeing 14 female camels from smugglers

चूरू के तारानगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां तारानगर पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दरअसल तारानगर पुलिस ने साहवा सर्किल पर नाकाबंदी के दौरान 14 ऊंटनियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाया है। ये 14 ऊंटनियां तस्करी कर उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही...

चूरू के तारानगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां तारानगर पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दरअसल तारानगर पुलिस ने साहवा सर्किल पर नाकाबंदी के दौरान 14 ऊंटनियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाया है। ये 14 ऊंटनियां तस्करी कर उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी। 

इस मामले को लेकर तारानगर थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई ने बताया कि पुलिस को एक आईसर ट्रक में ऊंटनियों को भरकर उत्तर प्रदेश ले जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद तुरंत प्रभाव से साहवा सर्किल पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान साहवा की तरफ से तेज गति से आ रहे एक आयसर ट्रक को रोका गया। 

थानाधिकारी ने बताया कि ट्रक पर तिरपाल लगाया हुआ था। जिससे हटाने पर उसमें ऊंटनियां भरी हुई पाई गई। ऊंटनियों के मुंह और पैरों पर कसकर रस्सियां बाँधी हुई थी। पुलिस ने ट्रक सवार उत्तर प्रदेश निवासी जुबैर (25), खालिद पठान और अफजल को पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

वहीं प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि इन ऊंटनियों को गोगामेड़ी, नोहर से भरकर उत्तर प्रदेश के बागपत ले जाया जा रहा था। फ़िलहाल पुलिस ने सभी ऊंटनियों को ट्रक से उतरवाकर बालाजी गौ सेवा समिति में भिजवाया है। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!