तारानगर में 5.8 किलो गांजा जब्त, बोलेरो-अल्टो समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Afjal Khan, Updated: 01 Mar, 2026 05:02 PM

taranagar 5 8 kg ganja seized five accused arrested bolero alto churu

चूरू जिले के तारानगर क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त दो वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार एएनटीएफ बीकानेर और तारानगर थाना पुलिस की टीम ने चंगोई रोड स्थित गुरुकुल स्कूल के पास नाकाबंदी की। इस दौरान संदेह के आधार पर एक बोलेरो और एक अल्टो कार को रुकवाया गया। तलाशी के दौरान दोनों गाड़ियों से गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने मुकेश कस्वां (मिखाला, तारानगर), होशियार सिंह (सेउवा), सचिन जाट (चंगोई), द्वारका प्रसाद (रायपुरा भानीपुरा) और पवन कुमार (तारानगर) को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ के साथ दोनों वाहन भी सीज कर दिए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले की जांच भालेरी थानाधिकारी मंगू सिंह को सौंपी गई है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!