टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी का सांसद राजकुमार रोत पर हमला, बोले- CM का जनता से मिलना BAP को पसंद नहीं

Edited By Ishika Jain, Updated: 26 May, 2026 04:27 PM

tad minister babulal kharadi targets bap mp rajkumar rot dungarpur

राजस्थान सरकार में टीएडी मंत्री और डूंगरपुर जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने अपने डूंगरपुर दौरे के दौरान बीएपी सांसद राजकुमार रोत पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के वागड़ दौरे को लेकर उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए...

राजस्थान सरकार में टीएडी मंत्री और डूंगरपुर जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने अपने डूंगरपुर दौरे के दौरान बीएपी सांसद राजकुमार रोत पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के वागड़ दौरे को लेकर उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का जनता के बीच जाना और उनकी समस्याएं सुनना लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा है।

खराड़ी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के नाते भजनलाल शर्मा राज्य के हर क्षेत्र में जाएंगे, लोगों से मिलेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कुछ नेताओं को मुख्यमंत्री का सीधे जनता से संवाद करना पसंद नहीं आता।

टीएडी मंत्री ने सांसद राजकुमार रोत के राजनीतिक सफर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे कई वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन क्षेत्रीय स्तर पर अपेक्षित काम नहीं कर पाए। उन्होंने दावा किया कि जनता अब विकास और जमीनी कार्यों के आधार पर नेताओं का मूल्यांकन कर रही है।

खराड़ी ने आरोप लगाया कि बीएपी नेता विभिन्न मुद्दों को उठाकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता विकास और स्थिर राजनीति चाहती है तथा विभाजनकारी सोच को समर्थन नहीं देगी।

उन्होंने यह भी कहा कि वागड़ क्षेत्र में भाजपा सरकार लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है और सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!