निलंबित एलडीसी परिवार सहित बैठा भूख हड़ताल पर, हाईकोर्ट के आदेश के भी नहीं किया निलंबन बहाल

Edited By Anil Jangid, Updated: 20 Mar, 2026 06:32 PM

suspended ldc in kota goes on hunger strike with family

कोटा: कोटा में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय के बाहर एक निलंबित एलडीसी अपने परिवार के साथ धरने पर बैठ गया है। निलंबित एलडीसी सुरेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ भूख हड़ताल का एलान किया है। सुरेंद्र कुमार निलंबन बहाल करने की मांग...

कोटा: कोटा में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय के बाहर एक निलंबित एलडीसी अपने परिवार के साथ धरने पर बैठ गया है। निलंबित एलडीसी सुरेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ भूख हड़ताल का एलान किया है। सुरेंद्र कुमार निलंबन बहाल करने की मांग कर रहे हैं। उनकी डोलिया गांव में पोस्टिंग थी। साल 2019 में उन्होंने कोटा शहर में किसी को बाइक पर लिफ्ट दी थी। 

 

उस युवक ने नयापुरा इलाके में स्थित एक एटीएम में तोड़फोड़ कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज व जांच के बाद विभाग ने मार्च 2019 में मुझे निलंबित किया और निलंबन के दौरान सुल्तानपुर सीबीओ कार्यालय में लगाया दिया। इस मामले को लेकर हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ी।

 

कोर्ट ने साल 2023 में स्टे दे दिया। कोर्ट के आदेश के बाद भी विभाग, उनका निलंबन बहाल नहीं कर रहा। जिम्मेदार अधिकारी बार बार एक ही जवाब देते है। आपका मामला बीकानेर भेज रखा है। वहां से जैसे निर्देश मिलेंगे आगे वैसी ही कार्रवाई की जाएगी। जबकि विभाग ने भी ऑर्डर कर दिए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!