SSC Phase XIV चयन पद परीक्षा के लिए जयपुर में पुख्ता व्यवस्थाएं, चार परीक्षा केन्द्रों पर कम्प्यूटर आधारित परीक्षा

Edited By Anil Jangid, Updated: 16 Sep, 2026 06:53 PM

strong arrangements in jaipur for ssc phase 14 selection post examination

जयपुर। कर्मचारी चयन आयोग (उत्तरी क्षेत्र), नई दिल्ली द्वारा फेज-XIV सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा का आयोजन जयपुर में 16 से 26 सितम्बर, 2026 तक कम्प्यूटर आधारित माध्यम से किया जा रहा है। परीक्षा के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए जिला कलक्टर द्वारा संबंधित...

जयपुर। कर्मचारी चयन आयोग (उत्तरी क्षेत्र), नई दिल्ली द्वारा फेज-XIV सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा का आयोजन जयपुर में 16 से 26 सितम्बर, 2026 तक कम्प्यूटर आधारित माध्यम से किया जा रहा है। परीक्षा के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए जिला कलक्टर द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

 

जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि परीक्षा के लिए जयपुर में चार परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सितापुरा, एमएम क्वींस कॉलेज, मानसरोवर, राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वूमेन, भांकरोटा तथा श्री भवानी निकेतन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, सीकर रोड शामिल हैं। परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र समन्वयक, निरीक्षण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। 

 

जिला कलक्टर द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर कानून-व्यवस्था एवं सुगम यातायात, पुलिस सुरक्षा, कम्प्यूटर सिस्टम, सर्वर, नेटवर्क एवं परीक्षा सामग्री की सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

 

परीक्षा समय-सारणी के अनुसार 17 से 19 तथा 21 से 25 सितम्बर तक प्रथम पारी में प्रवेश प्रातः 8:30 से 9:30 बजे तक तथा परीक्षा प्रातः 10 से 11 बजे तक, द्वितीय पारी में प्रवेश दोपहर 12 से 1 बजे तक तथा परीक्षा दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक एवं तृतीय पारी में प्रवेश दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक तथा परीक्षा शाम 5 से 6 बजे तक होगी। अतिरिक्त समय के पात्र अभ्यर्थियों के लिए 20 मिनट का अतिरिक्त समय भी रहेगा। 26 सितम्बर को प्रथम पारी में परीक्षा आयोजित होगी। वहीं बुधवार 16 सितंबर को परीक्षा द्वितीय व तृतीय पारी में आयोजित हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!