अपहरण के आरोपी का ‘सड़क पर इंसाफ’! सिर मुंडवाकर नंगे पैर घुमाया, पुलिस का सख्त संदेश

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 30 Apr, 2026 04:17 PM

street justice for kidnapping accused

बारां शहर में कांच व्यापारी के अपहरण और फिरौती मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों का गुरुवार को सार्वजनिक जुलूस निकाला।

बारां । बारां शहर में कांच व्यापारी के अपहरण और फिरौती मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों का गुरुवार को सार्वजनिक जुलूस निकाला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश चौधरी के नेतृत्व में आरोपी शाहरुख और राहिल का सिर मुंडवाकर उन्हें नंगे पैर शहर के प्रमुख मार्गों से घुमाया गया। 

इस दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर वारदात की तस्दीक कराई। आरोपियों से अपहरण की पूरी घटना का क्रम दोहरवाया गया, जिससे जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा सकें। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशिक्षु डीएसपी भजनलाल जांगिड़ ने बताया कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले शहर के एक कांच व्यापारी का अपहरण कर उससे करीब 14 लाख रुपए की फिरौती वसूली थी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जुलूस के दौरान आमजन में पुलिस कार्रवाई को लेकर खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ नाराजगी जताई और पुलिस की सख्ती का समर्थन किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों में भय पैदा करना और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!