सवाई माधोपुर पुलिस लाइन में धुलंडी का जश्न, एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने जवानों संग किया डांस

Edited By Anil Jangid, Updated: 05 Mar, 2026 07:06 PM

sp anil kumar beniwal police holi celebration in sawai madhopur

सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में पुलिसकर्मियों ने धुलंडी का त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया। गुरुवार को सवाई माधोपुर पुलिस लाइन मैदान में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल...

सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में पुलिसकर्मियों ने धुलंडी का त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया। गुरुवार को सवाई माधोपुर पुलिस लाइन मैदान में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कुमार बेनीवाल भी जवानों के साथ डीजे की धुन पर जमकर डांस करते नजर आए।

 

कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे ही एसपी अनिल कुमार बेनीवाल पुलिस लाइन मैदान में पहुंचे, जवानों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें कंधों पर बैठाकर डीजे के पास तक लेकर गए। इसके बाद सभी ने मिलकर रंगों की होली खेली और संगीत की धुनों पर नाचते-गाते उत्सव का आनंद लिया।

 

होली मिलन समारोह में राजस्थानी और फिल्मी गीतों की धुनों पर पुलिस अधिकारी और जवान एक साथ थिरकते दिखाई दिए। एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने भी ‘खई के पान बनारस वाला’, ‘तेजाजी महाराज’ और ‘रींगस का भैरू’ जैसे लोकप्रिय गीतों पर डांस कर कार्यक्रम का माहौल और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।

 

दरअसल इस बार सवाई माधोपुर में करीब 40 साल बाद ऐसा मौका आया जब लगातार दो दिन धुलंडी का त्योहार मनाया गया। त्योहार के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी पर तैनात रहे। ड्यूटी पूरी करने के बाद पुलिस अधिकारी और जवान पुलिस लाइन मैदान में एकत्र हुए और होली का जश्न मनाया।

 

इस अवसर पर जिले के कई पुलिस अधिकारी, थानाधिकारी और बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे। सभी ने मिलकर रंग-गुलाल के साथ त्योहार की खुशियां मनाईं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे आयोजन पुलिसकर्मियों के बीच आपसी समन्वय और मनोबल बढ़ाने में सहायक होते हैं। रंगों और संगीत के बीच पुलिस लाइन का माहौल पूरी तरह होलीमय नजर आया और सभी ने इस खास मौके का भरपूर आनंद लिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!