कोटा से गुजरेगी छह समर स्पेशल ट्रेनें, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के यात्रियों को मिलेगा फायदा

Edited By Anil Jangid, Updated: 28 Mar, 2026 03:41 PM

six summer special trains to pass through kota

कोटा: गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने उत्तर प्रदेश, मुंबई, और गुजरात को जोड़ने के लिए समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इस साल कुल छह समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जिनमें से तीन जोड़ी ट्रेनें कोटा होकर गुजरेंगी।...

कोटा: गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने उत्तर प्रदेश, मुंबई, और गुजरात को जोड़ने के लिए समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इस साल कुल छह समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जिनमें से तीन जोड़ी ट्रेनें कोटा होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनें से उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के यात्रियों को विशेष लाभ होगा।

 

रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि ट्रेन नंबर 05017 मऊ-वलसाड समर स्पेशल 4 अप्रैल से 11 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन मऊ से शनिवार तड़के 3:45 बजे रवाना होगी, और कोटा पहुंचने के बाद वलसाड पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 05018 वलसाड-मऊ समर स्पेशल 5 अप्रैल से 12 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन रविवार को वलसाड से रवाना होकर कोटा होते हुए मऊ पहुंचेगी। इन ट्रेनों में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल के कुल 20 कोच होंगे, और यह मऊ, कानपुर, आगरा, कोटा, रतलाम, वड़ोदरा, सूरत जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

 

इसके अलावा, ट्रेन नंबर 05183 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस वीकली सुपरफास्ट समर स्पेशल भी 4 अप्रैल से 11 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन आजमगढ़ से शनिवार रात रवाना होकर कोटा और बांद्रा टर्मिनस तक यात्रा करेगी। बांद्रा से आजमगढ़ के बीच यह ट्रेन 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन बोरीवली, वड़ोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, गंगापुर सिटी, वाराणसी, और प्रयागराज जैसे स्टेशनों पर रुकेगी।

 

लखनऊ के गोमती नगर से बांद्रा टर्मिनस के बीच भी समर स्पेशल ट्रेन चलेंगी। ट्रेन नंबर 05033 गोमती नगर-बांद्रा टर्मिनस 6 अप्रैल से 13 जुलाई के बीच चलेगी, और ट्रेन नंबर 05034 बांद्रा टर्मिनस-गोमती नगर 7 अप्रैल से 14 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन गोमती नगर से सोमवार को रवाना होकर कोटा और फिर बांद्रा पहुंचेगी। इन ट्रेनों में भी सेकंड एसी, थर्ड एसी और स्लीपर कोच होंगे और यह कानपुर, आगरा, कोटा, रतलाम, वड़ोदरा, वलसाड जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।

 

इन समर स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को गर्मी के मौसम में यात्रा में आसानी होगी, और रेलवे ने इन ट्रेनों के माध्यम से खासतौर पर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के यात्रियों की यात्रा सुविधाजनक बनाने की योजना बनाई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!