हथकड़ी शराब बनाने वालो पर सिरोही पुलिस ने कसी नकेल |

Edited By Afjal Khan, Updated: 16 Oct, 2023 06:23 PM

sirohi police tightened crackdown on handcuffed liquor makers

जैसे ही प्रदेश में चुनावी बिगुल बजा ओर आचार संहिता लागू हुई। उसके बाद प्रशासनिक अमला भी एक्शन में नजर आ रहा है। हालांकि चुनाव आयोग के सख्त निर्देश भी दिये गये है। सिरोही में अवैध गतिविधियों को रोकने को लेकर स्वरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह मय टीम ने...

सिरोही : जैसे ही प्रदेश में चुनावी बिगुल बजा ओर आचार संहिता लागू  हुई।  उसके बाद प्रशासनिक अमला भी एक्शन में नजर आ रहा है। हालांकि चुनाव आयोग के सख्त निर्देश भी दिये गये है।  अवैध गतिविधियों को रोकने को लेकर स्वरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह मय टीम ने भी गम्भीरता दिखाते हुये। सोमवार को थाना क्षेत्र के नितोड़ा सरहद मे हथकड़ शराब बनाने वाली जगह पर मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। इस दौरान मौके पर बड़ी बड़ी भटियां लगी हुई पाई गयी। उक्त भट्टियों से करीब 300-300 लीटर के 15 ड्रम ज़मीन मे गाड़े हुये बरामद हुये। ड्रमो के अंदर से 4,500 लीटर वॉश  मिली,  जिसको मौके पर ही जेसीबी की सहायता से नष्ट किया गया। साथ ही पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण भी ज़ब्त किये है। वही एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज करके पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है। सूचना पर पिण्डवाड़ा डीएसपी जेठूसिंह करणोत भी मौके पर पहुँचे व आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये। इस दरम्यान स्वरूपगंज थाने से कई कार्मिक मौजूद रहें

कार्रवाई से मचा हड़कंप :-

अचानक से हुई पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।  जब भी पुलिस द्वारा प्रभावी तरीके से अवैध गतिविधियों पर नकेल कसी जाती है, तो क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगो मे दहशत होना तो लाजिमी है।  हालांकि थानाधिकारी कमल सिंह क्षेत्र में लगातार एक्टिव नजर आ रहें। जो अवैध गतिविधियों को रोकने को लेकर फिलहाल हर मोर्चे पर गम्भीर नजर आ रहें हैं। यह क्षेत्र के लिये सुखद खबर है। ताकि क्राइम पर भी प्रभावी अंकुश बना रहेगा। पुलिस की गम्भीरता  से अवैध माफियाओं व तस्करो की  कमर तोड़ी जा सकती हैं। अब देखने वाली महत्वपूर्ण बात यह रहेगी पुलिस की गम्भीरता कब तक बरकरार रहती है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!