सिरोही: नाकाबंदी में बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से 6 किलो से अधिक सोने की ज्वेलरी बरामद, तीन गिरफ्तार

Edited By Anil Jangid, Updated: 29 Mar, 2026 06:49 PM

sirohi over 6 kg gold jewelry seized from luxury car three arrested

सिरोही: राजस्थान के सिरोही जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से करीब 6 किलो 319 ग्राम सोने की ज्वेलरी बरामद की है। यह कार्रवाई रेवदर क्षेत्र के मंडार थाना पुलिस द्वारा शनिवार शाम नाकाबंदी के दौरान की गई। पुलिस ने इस मामले में...

सिरोही: राजस्थान के सिरोही जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से करीब 6 किलो 319 ग्राम सोने की ज्वेलरी बरामद की है। यह कार्रवाई रेवदर क्षेत्र के मंडार थाना पुलिस द्वारा शनिवार शाम नाकाबंदी के दौरान की गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ज्वेलरी की अनुमानित कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।

 

यह घटना उस समय सामने आई जब टोल नाके पर मंडार थाना के एएसआई नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में नाकाबंदी की जा रही थी। पुलिस ने रेवदर की ओर से आ रही टाटा नेक्सन कार को रोका और पूछताछ की। कार में सवार तीनों व्यक्ति पुलिस को देखकर घबराए, जिससे पुलिस का शक और गहरा हो गया। इसके बाद पुलिस ने कार की सघन तलाशी ली, जिसमें सोने की ज्वेलरी से भरे 13 डिब्बे बरामद हुए।

 

इन डिब्बों में विभिन्न प्रकार की सोने की ज्वेलरी जैसे अंगूठियां, टॉप्स, मंगलसूत्र और चेन सहित अन्य आभूषण रखे गए थे। पुलिस ने आरोपियों से ज्वेलरी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या बिल मांगा, लेकिन वे कोई भी कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपियों में कार चालक मोहनलाल (अहमदाबाद), सेल्समैन दिलीप कुमार और सुरेश कुमार (दोनों अहमदाबाद के निवासी) शामिल हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ज्वेलर्स व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और 24 मार्च को अहमदाबाद से ज्वेलरी की सप्लाई के लिए निकले थे। यात्रा के दौरान वे उदयपुर, चारभुजा, कांकरोली, सिरोही और आबू रोड समेत कई स्थानों पर गए थे, और अब वापस गुजरात लौट रहे थे।

 

पुलिस ने ज्वेलरी का वजन करवा लिया, जो कुल 6 किलो 319 ग्राम था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि बिना वैध दस्तावेजों के इतनी बड़ी मात्रा में सोने की ज्वेलरी क्यों और किस उद्देश्य से लाई जा रही थी। जांच जारी है और पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!