एक्शन मोड में सिरोही कलेक्टर: औचक निरीक्षण, सख्त निर्देश और तुरंत कार्रवाई

Edited By Anil Jangid, Updated: 06 Apr, 2026 03:06 PM

sirohi collector surprise inspections strict orders immediate action

सिरोही: राजस्थान के सिरोही जिले में नए कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने शहर की व्यवस्थाओं को सुधारने के उद्देश्य से औचक निरीक्षण कर विभिन्न स्थानों का जायजा लिया और मौके पर ही सख्त निर्देश जारी किए।

सिरोही: राजस्थान के सिरोही जिले में नए कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने शहर की व्यवस्थाओं को सुधारने के उद्देश्य से औचक निरीक्षण कर विभिन्न स्थानों का जायजा लिया और मौके पर ही सख्त निर्देश जारी किए।

 

इस दौरान कलेक्टर ने अन्नपूर्णा रसोई योजना का निरीक्षण किया, जो उनके दौरे का प्रमुख हिस्सा रहा। उन्होंने खुद रसोई में बैठकर भोजन किया और खाने की गुणवत्ता, साफ-सफाई और रिकॉर्ड संधारण की गहराई से जांच की। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां सामने आने पर उन्होंने संचालक को सख्त निर्देश दिए कि भोजन उच्च गुणवत्ता का हो और निर्धारित प्लेटों में ही परोसा जाए। साथ ही लापरवाही मिलने पर 10 हजार रुपये जुर्माने की चेतावनी भी दी।

 

कलेक्टर तोमर ने आमजन और व्यापारियों से भी सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर रहा।

 

निरीक्षण के दौरान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कचरा समय पर नहीं उठाने की शिकायत मिलने पर उन्होंने संबंधित संवेदक पर 20 हजार रुपये की पेनल्टी लगाने के आदेश दिए। इसके अलावा उन्होंने बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग और बैनर तुरंत हटाने, सफाई कर्मचारियों को यूनिफॉर्म में काम करने, सार्वजनिक शौचालयों की दिन में दो बार सफाई सुनिश्चित करने और रैन बसेरों का रात्रिकालीन निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने आगे पुलिस थाना कोतवाली सिरोही और रैन बसेरे का भी दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने सिरोही रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक चेतनराम बरनावा से औद्योगिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

 

डिवाइन स्टोन इकाई में कलेक्टर ने थ्री-डी व्यू प्रणाली और सीएनसी मशीन के संचालन को समझा और वहां अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों की सराहना की। उन्होंने औद्योगिक विकास को और गति देने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।

 

इस दौरान उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर के इस सख्त रुख और सक्रिय कार्यशैली से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रशासन अब जिले में व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए पूरी तरह गंभीर है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!