छुट्टी के दिन भी दफ्तर में कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर: सिरोही में योजनाओं की तेज मॉनिटरिंग, प्रशासन अलर्ट

Edited By Anil Jangid, Updated: 11 Apr, 2026 05:00 PM

sirohi collector rohitashwa singh tomar seen working on holiday

सिरोही। जिले के कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने एक बार फिर अपनी सक्रिय कार्यशैली से प्रशासनिक हलकों में चर्चा बटोरी है। छुट्टी के दिन भी वे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में मौजूद रहे और आवश्यक प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा में व्यस्त रहे।

सिरोही। जिले के कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने एक बार फिर अपनी सक्रिय कार्यशैली से प्रशासनिक हलकों में चर्चा बटोरी है। छुट्टी के दिन भी वे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में मौजूद रहे और आवश्यक प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा में व्यस्त रहे।

 

कलेक्टर तोमर ने पदभार संभालने के बाद से ही विभागवार योजनाओं की गहन मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। उनका विशेष फोकस राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर है, ताकि इन योजनाओं का लाभ समय पर और प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंच सके। इसी क्रम में वे लगातार विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ वन-टू-वन बैठकें कर रहे हैं और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर रहे हैं।

 

सूत्रों के अनुसार, कलेक्टर की कार्यशैली में तेजी और सख्ती दोनों देखने को मिल रही है। वे केवल कार्यालय स्तर की समीक्षा तक सीमित नहीं रह रहे, बल्कि जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। यही कारण है कि प्रशासनिक अमले में सक्रियता बढ़ गई है और फील्ड अधिकारियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

 

कलेक्टर की इस सक्रियता को लेकर जिले में सकारात्मक चर्चा भी हो रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसी कार्यशैली से सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और गति आएगी तथा आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। सिरोहीवासियों में उम्मीद है कि प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के साथ विकास कार्यों में भी तेजी आएगी।

 

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर तोमर किसी भी समय जिले के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। इसी संभावना के चलते प्रशासनिक अमले में लगातार हलचल बनी हुई है और सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं।

 

उनकी इस कार्यशैली को जिले में “सक्रिय प्रशासन मॉडल” के रूप में देखा जा रहा है, जो न केवल योजनाओं की निगरानी को मजबूत कर रहा है बल्कि जवाबदेही भी सुनिश्चित कर रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!