Edited By Anil Jangid, Updated: 31 Aug, 2026 03:16 PM

झालावाड़। आगामी पंचायतीराज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) अजय सिंह राठौड़ की उपस्थिति में मतदान...
झालावाड़। आगामी पंचायतीराज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) अजय सिंह राठौड़ की उपस्थिति में मतदान दलों का द्वितीय रैंडमाइजेशन सम्पन्न हुआ।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईएमएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से किए गए द्वितीय रैंडमाइजेशन में जिले की विभिन्न नगरीय निकायों के लिए कुल 278 मतदान दलों का रैंडमाइजेशन किया गया। इनमें 249 सक्रिय मतदान दल एवं 29 रिजर्व मतदान दल शामिल हैं। रिजर्व मतदान दलों की संख्या सक्रिय मतदान दलों की 11.65 प्रतिशत है।
रैंडमाइजेशन के दौरान अकलेरा नगर पालिका के लिए 35 सक्रिय एवं 4 रिजर्व सहित कुल 39 मतदान दल, भवानीमंडी नगर पालिका के लिए 40 सक्रिय एवं 4 रिजर्व सहित कुल 44 मतदान दल, डग नगर पालिका के लिए 20 सक्रिय एवं 3 रिजर्व सहित कुल 23 मतदान दल, झालावाड़ नगर परिषद के लिए 53 सक्रिय एवं 5 रिजर्व सहित कुल 58 मतदान दल, झालरापाटन नगर पालिका के लिए 36 सक्रिय एवं 4 रिजर्व सहित कुल 40 मतदान दल, खानपुर नगर पालिका के लिए 25 सक्रिय एवं 3 रिजर्व सहित कुल 28 मतदान दल, मनोहरथाना नगर पालिका के लिए 20 सक्रिय एवं 3 रिजर्व सहित कुल 23 मतदान दल तथा पिड़ावा नगर पालिका के लिए 20 सक्रिय एवं 3 रिजर्व सहित कुल 23 मतदान दल निर्धारित किए गए।
इस प्रकार जिले में नगरीय निकायवार 249 सक्रिय तथा 29 रिजर्व सहित कुल 278 मतदान दलों का द्वितीय रैंडमाइजेशन किया गया।