Edited By Afjal Khan, Updated: 19 Feb, 2026 03:50 PM

सरदारशहर क्षेत्र के विधायक ने विधानसभा में धड़सीसर गांव को उप तहसील का दर्जा देने की मांग प्रमुखता से उठाई। उनका कहना था कि यह गांव भौगोलिक दृष्टि से आसपास के लगभग 30 से 40 गांवों के बीच केंद्रीय स्थिति में है, इसलिए प्रशासनिक इकाई के रूप में इसे...
विधानसभा में धड़सीसर को उप तहसील बनाने की मांग, ग्रामीण समस्याओं का उठाया मुद्दा
सरदारशहर क्षेत्र के विधायक ने विधानसभा में धड़सीसर गांव को उप तहसील का दर्जा देने की मांग प्रमुखता से उठाई। उनका कहना था कि यह गांव भौगोलिक दृष्टि से आसपास के लगभग 30 से 40 गांवों के बीच केंद्रीय स्थिति में है, इसलिए प्रशासनिक इकाई के रूप में इसे विकसित किया जाना जरूरी है।
विधायक के अनुसार, वर्तमान व्यवस्था में ग्रामीणों को छोटे-छोटे राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए सरदारशहर उपखंड मुख्यालय तक जाना पड़ता है। इससे समय के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी होता है। यदि धड़सीसर को उप तहसील बनाया जाता है तो अडसीसर, पाटमदेसर, सोमासर, कीकासर, कवलासर, धीरासर और मलसीसर सहित कई गांवों के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही सेवाएं मिल सकेंगी।
उन्होंने सदन में यह भी मुद्दा उठाया कि सरदारशहर में स्वीकृत उप जिला अस्पताल के निर्माण कार्य की गति संतोषजनक नहीं है। स्वीकृति के बावजूद निर्माण में देरी पर उन्होंने सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा।
इसके अलावा पहले घोषित विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने क्षेत्रीय योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने की मांग की।
अब देखना होगा कि सरकार इस प्रस्ताव पर क्या निर्णय लेती है और क्या धड़सीसर को प्रशासनिक रूप से नई पहचान मिल पाती है या नहीं।