सरदारशहर के बिजरासर में आंधी के बाद से टूटे पड़े बिजली पोल, किसान परेशान

Edited By Ishika Jain, Updated: 22 Apr, 2026 06:06 PM

sardarshahar bijrasar broken electric poles after storm farmers demand action

चूरू जिले के सरदारशहर उपखंड के बिजरासर गांव में 3 अप्रैल को आए आंधी-तूफान के बाद क्षतिग्रस्त हुए बिजली के पोल अब तक नहीं बदले गए हैं। दिखनादा फीडर के तहत आने वाले ये पोल खेतों में टूटे पड़े हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है और किसानों में...

चूरू जिले के सरदारशहर उपखंड के बिजरासर गांव में 3 अप्रैल को आए आंधी-तूफान के बाद क्षतिग्रस्त हुए बिजली के पोल अब तक नहीं बदले गए हैं। दिखनादा फीडर के तहत आने वाले ये पोल खेतों में टूटे पड़े हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है और किसानों में नाराजगी बढ़ रही है।

स्थानीय किसानों चूनाराम मेघवाल और पोखरराम मेघवाल का कहना है कि उनके खेतों में लगे कृषि कनेक्शन के पोल टूटे होने के कारण बिजली पूरी तरह से प्रभावित है। इससे सिंचाई सहित अन्य कृषि कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं।

किसानों का आरोप है कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। खेतों में पड़े ये टूटे पोल हादसे का कारण भी बन सकते हैं, जिससे ग्रामीणों में डर बना हुआ है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पोल बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

वहीं, बिजली विभाग के एक्सईएन वीआर गोयल ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए गए हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!