संघर्ष समिति ने भीलवाड़ा जिंदल शॉ पर महंगी धातु निकालने के लगाए आरोप

Edited By Chandra Prakash, Updated: 11 Jun, 2025 03:10 PM

sangharsh samiti accuses bhilwara jindal shaw of extracting precious metal

भीलवाड़ा शहर के नजदीक में जिंदल शॉ लिमिटेड कंपनी द्वारा खनन किया जा रहा है इस कंपनी पर अनुबंध के अनुसार कार्य नहीं कर नगर निगम से भी वादा खिलाफी की है जिन्दल भीलवाड़ा से खनन कर करोड़ों रुपए प्रतिमाह कमा रहा लेकिन मानवीय मूल्यों को ताक पर रख सामाजिक...

भीलवाड़ा, 11 जून 2025 । भीलवाड़ा शहर के नजदीक में जिंदल शॉ लिमिटेड कंपनी द्वारा खनन किया जा रहा है इस कंपनी पर अनुबंध के अनुसार कार्य नहीं कर नगर निगम से भी वादा खिलाफी की है जिन्दल भीलवाड़ा से खनन कर करोड़ों रुपए प्रतिमाह कमा रहा लेकिन मानवीय मूल्यों को ताक पर रख सामाजिक जिम्मेदारी भी भूल गया। अनुबंध के अनुसार जिंदल शॉ लिमिटेड को भीलवाड़ा शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ओवरब्रिज बनाने का भी करार किया था जिसे भी वर्षों बाद भी पूरा नहीं किया । जिंदल शॉ हमेशा से ही विवादों में रही है कभी चारागाह भूमि पर अवैध खनन तो कभी कैचमेंट एरिया में अवैध खनन को लेकर तो कभी अवैध ब्लास्टिंग से भी लगातार विवाद सामने आए हैं। 

ओवरब्रिज बनाओ संघर्ष समिति की बैठक में सदस्यों ने जिंदल सा द्वारा ओवरब्रिज निर्माण के अपने लिखित वादे से मुकर जाने पर रोष व्यक्त किया। कहा कि जिंदल का अनुबंध से मुकरना स्थानीय प्रशासन की विफलता है। बैठक में पूर्व न्यास अध्यक्ष डाड ने कहा कि भीलवाड़ा से अरबों रुपए कमाने के बावजूद जिंदल विकास में योगदान से मुंह मोड़ रहा है। जिससे जनता के बीच जिंदल की बदनामी हो रही है। समिति ने सांसद दामोदर अग्रवाल व विधायक अशोक कोठारी की इस बात के लिए प्रशंसा की कि उन्होंने जिंदल को चेतावनी देते हुए अपने वादे को हर हाल में पूरा करने के लिए आगाह किया। सदस्यों ने कहा कि जिंदल अनुबंध के बावजूद प्लांट लगाने में टालमटोल कर रहा है। 

आयरन के नाम पर अन्य महंगी धातुओं को निकालकर उन्हें कहीं और बेच रहा है जो गंभीर व आपराधिक कृत्य है। उन्होंने प्रशासन से जिंदल द्वारा सरकारी जमीन से पानी ले जाने पर नियमानुसार किराया लेने का सुझाव दिया, ताकि शहर का विकास हो सके। समिति ने जिंदल द्वारा तमाम अवैध खनन नियमों की अवहेलना का आरोप भी लगाया। कांग्रेस नेता दुर्गेश शर्मा व महेश सोनी ने बताया कि समिति ने जिंदल की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जन जागरण अभियान पर जाने का निर्णय लिया।  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!