चित्तौड़गढ़ की साहिबा मुबारिक खान राष्ट्रीय मंच पर देंगी लाइव मेहंदी प्रेजेंटेशन, मेवाड़ का बढ़ाया गौरव

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 11 Jul, 2026 04:56 PM

sahiba mubarak khan chittorgarh live mehndi presentation

भदेसर जिला चित्तौड़गढ़ की उभरती हुई मेहंदी आर्टिस्ट साहिबा मुबारिक खान एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर मेवाड़ का नाम रोशन करने जा रही हैं। ज

चित्तौड़गढ़ । भदेसर जिला चित्तौड़गढ़ की उभरती हुई मेहंदी आर्टिस्ट साहिबा मुबारिक खान एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर मेवाड़ का नाम रोशन करने जा रही हैं। जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित मेहंदी प्रतियोगिता में विजेता बनने के बाद अब उन्हें दिल्ली में आयोजित नेनो सेमिनार में लाइव स्टेज प्रेजेंटेशन देने के लिए आमंत्रित किया गया है।

साहिबा मुबारिक खान को मेवाड़ की पहली मेहंदी आर्टिस्ट माना जा रहा है जिन्हें इस प्रतिष्ठित मंच पर लाइव सेशन प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। यह उपलब्धि चित्तौड़गढ़ सहित पूरे मेवाड़ के लिए गर्व का विषय है।

साहिबा मुबारिक खान चित्तौड़गढ़ के पहले समर्पित मेहंदी स्टूडियो एवं मेहंदी अकादमी की संस्थापक हैं। वे वर्षों से मेहंदी कला के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं तथा अनेक छात्राओं को प्रोफेशनल प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोज़गार की दिशा में आगे बढ़ा रही हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर कला जगत, शुभचिंतकों एवं शहरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि साहिबा की यह उपलब्धि क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

दिल्ली में होने वाला यह लाइव नेनो सेमिनार न केवल साहिबा मुबारिक खान के करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव है, बल्कि चित्तौड़गढ़ और पूरे मेवाड़ के लिए भी गर्व का क्षण है

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!