पुष्कर में सहस्त्रधारा महायज्ञ सम्पन्न, विश्व शांति और सनातन संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 28 Jul, 2025 02:32 PM

sahasradhara mahayagya pushkar sanatan dharma peace

ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ स्थित महादेव मंदिर में सनातन धर्म रक्षा संघ, अजय मेरु राजस्थान की ओर से एक दिवसीय सहस्त्रधारा महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। यज्ञ का उद्देश्य विश्व कल्याण, सुख-शांति और सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ावा देना था।

पुष्कर। ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ स्थित महादेव मंदिर में सनातन धर्म रक्षा संघ, अजय मेरु राजस्थान की ओर से एक दिवसीय सहस्त्रधारा महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। यज्ञ का उद्देश्य विश्व कल्याण, सुख-शांति और सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ावा देना था।

इस आध्यात्मिक आयोजन में इंजीनियर अशोक शर्मा, प्रोफेसर रश्मि शर्मा, इंजीनियर अमोघ भारद्वाज और इंजीनियर दिवेश भारद्वाज मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महा निर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती, नरसिंह मंदिर के महंत श्यामसुंदर शरण देवाचार्य, तथा अनादि धाम की साध्वी अनादि सरस्वती के पावन सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।

संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा ने बताया कि यह आयोजन सनातन धर्म की रक्षा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और वैश्विक शांति के लिए समाज को जागरूक करने की एक पहल है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्वान, चिकित्सक, समाजसेवी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थितियों में शामिल रहे:

  • डॉ. कुलदीप शर्मा, डॉ. गायत्री शर्मा, डॉ. शैतान सिंह, डॉ. रामनिवास शर्मा

  • प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पं. कैलाशनाथ दाधीच

  • सामाजिक चिंतक देवेंद्र त्रिपाठी

  • एडवोकेट भगवान सिंह चौहान, अर्पित सांखला, इंदर सिंह पवार

  • तीर्थ पुरोहित पं. चंद्रशेखर गौड़, डॉ. सुभाष गौड़, डॉ. कल्पना गौड़

  • पूर्व एएसपी विक्रम सिंह राठौड़, एडवोकेट राजेश शर्मा, अरुणा भास्कर, बृजेश गौड़ आदि

वेद मंत्रों की गूंज, संतों का आशीर्वाद और श्रद्धालुओं की सहभागिता ने समूचे वातावरण को भक्ति, ऊर्जा और श्रद्धा से सराबोर कर दिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!