बारां की रिशिना की भारतीय वायु सेवा में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर नियुक्ति

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 07 Mar, 2026 05:31 PM

rishina of baran appointed as flying officer in indian air service

राजस्थान के बारां जिला के कोटा रोड स्थित न्यू सिविल लाइंस निवासी रिशिना शर्मा की भारतीय वायुसेवा नई दिल्ली में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर नियुक्ति हुई है

बारां । राजस्थान के बारां जिला के कोटा रोड स्थित न्यू सिविल लाइंस निवासी रिशिना शर्मा की भारतीय वायुसेवा नई दिल्ली में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर नियुक्ति हुई है, उनकी नियुक्ति से परिवार एवं ईस्टमित्रों में हर्ष है। रिशिना के पिता हरीश शर्मा बारां स्थित 132 केवी, जीएसएस- आरवीपीएन (विद्युत वितरण निगम) में सहायक अभियंता पद पर तैनात है। माता नीलम शर्मा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुंदलक में विज्ञान की वरिष्ठ  शिक्षिका है। छोटा भाई शौर्य शर्मा कोटा रहकर नीट की कोचिंग कर रहा है। जबकि छोटी बहन याश्वी शर्मा  महाराष्ट्र के धुले चिकित्सालय में चिकित्सक के पद पर तैनात है।

फ्लाइंग ऑफिसर रिशिना शर्मा का चयन वर्ष 2018 से 2022 तक बेंगलुरु स्थित एनएमआईटी से इनफॉरमेशन साइंस एंड इंजीनियरिंग (आईएसई) में बीटेक की शिक्षा पूर्ण की। भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने के उद्देश्य से उन्होंने सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) में भाग लिया, जहां वे सितंबर 2024 में देहरादून में आयोजित एसएसबी से अनुशंसित (रिकमंडेड) हुई। इसके बाद प्रारंभिक प्रशिक्षण एयरफोर्स एकेडमी में प्राप्त किया, तत्पश्चात एयरफोर्स टेक्निकल कॉलेज जलहल्ली - बेंगलुरु में तकनीकी प्रशिक्षण पूरा किया। 7 मार्च 2026 को आयोजित पासिंग आउट परेड के अवसर पर रिशिना शर्मा को भारतीय वायुसेना नई दिल्ली में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया गया। श्रमिकों की समस्याओं को लेकर हम्माल मजदूर संघ 9 को देगा ज्ञापन
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!