कोटा में RENEET तैयारी: नया स्टडी मॉडल और स्मार्ट शेड्यूल छात्रों के लिए सफलता की कुंजी

Edited By Anil Jangid, Updated: 21 May, 2026 02:56 PM

reneet preparation in kota new study module and smart schedule key to success

कोटा: नीट की दोबारा होने वाली परीक्षा यानी RENEET अब करीब एक महीने दूर है और राजस्थान के कोचिंग हब कोटा में छात्रों की तैयारी जोरों पर है। कई छात्र फिर से कोटा के कोचिंग संस्थानों में लौट रहे हैं, जबकि अन्य ऑनलाइन कोचिंग से जुड़े हैं।

कोटा: नीट की दोबारा होने वाली परीक्षा यानी RENEET अब करीब एक महीने दूर है और राजस्थान के कोचिंग हब कोटा में छात्रों की तैयारी जोरों पर है। कई छात्र फिर से कोटा के कोचिंग संस्थानों में लौट रहे हैं, जबकि अन्य ऑनलाइन कोचिंग से जुड़े हैं। इस बार छात्रों के लिए विशेष स्टडी मॉड्यूल तैयार किया गया है, जिसमें न केवल पाठ्यक्रम को स्मार्ट तरीके से दोबारा रिवाइज किया जा रहा है, बल्कि उनकी सेहत और समय प्रबंधन पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

 

3 मई को आयोजित परीक्षा से पहले मार्च में ही सभी क्लासेस, सिलेबस और रिविजन पूरा हो चुका था। लेकिन 3 मई की परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों ने थोड़ा ब्रेक लिया। 12 मई को पता चला कि पेपर लीक हो गया था। जून में होने वाले RENEET के लिए अब पूरी तैयारी नए स्टडी मॉडल पर आधारित है, जो छात्रों को स्कोर बूस्ट देने और स्मार्ट रिविजन करने में मदद करेगा।

 

एलन कोटा के हेड ऑफ एकेडमिक्स विनोद कुमावत का कहना है कि 3 मई की परीक्षा को ड्रेस रिहर्सल की तरह समझना चाहिए। इसे नकारात्मक नहीं बल्कि अपनी ताकत और कमजोरियों की पहचान के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। छात्रों के स्कोर का विश्लेषण करके उन्हें RENEET के लिए रणनीति तैयार करने की सलाह दी जा रही है।

 

पढ़ाई का शेड्यूल भी विशेष रूप से तैयार किया गया है। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कोचिंग क्लास होती है, जिसमें उन विषयों और टॉपिक्स पर फोकस किया जाता है जिनका अधिक वेटेज होता है। यह क्लास वैकल्पिक है, खासकर उन छात्रों के लिए जो किसी टॉपिक को गहराई से समझना चाहते हैं। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक टेस्ट सीरीज आयोजित की जाती है। ये प्रैक्टिस टेस्ट छात्रों को वास्तविक परीक्षा की तरह तैयार करते हैं।

 

इस तरीके से तैयार शेड्यूल और स्टडी मॉडल छात्रों को नियमित रिविजन, कमजोर टॉपिक्स पर फोकस और समय प्रबंधन के लिए मददगार साबित हो रहा है। कोटा के कोचिंग संस्थानों का मानना है कि RENEET की तैयारी में यह रणनीति सफलता की कुंजी साबित होगी।

 

छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी दिनचर्या, टेस्ट प्रैक्टिस और सेहत पर विशेष ध्यान दें ताकि आगामी परीक्षा में उच्च स्कोर सुनिश्चित किया जा सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!