रायला को मिली विकास की सौगात: करोड़ों के काम शुरू, स्वास्थ्य-सड़क-पानी पर बड़ा फोकस

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 02 Apr, 2026 05:42 PM

rayla receives the gift of development

भीलवाड़ा के रायला कस्बे में विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने करोड़ों रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

भीलवाड़ा के रायला कस्बे में विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने करोड़ों रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी व ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. बैरवा ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं से स्वास्थ्य, पेयजल और आवागमन जैसी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

इस दौरान 8 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के नवीन भवन का शिलान्यास किया गया। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी। वहीं 2 करोड़ रुपए की लागत से बने अटल प्रगति पथ का लोकार्पण किया गया, जिससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

इसके अलावा 1 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से निर्मित उच्च जलाशय (पानी की टंकी) एवं पाइपलाइन कार्य का भी लोकार्पण किया गया। इस परियोजना से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को नियमित पानी उपलब्ध हो सकेगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!