राजस्थान: सार्वजनिक मंच पर रावणा-भाटी विवाद, राजसमंद में भिड़े समर्थक

Edited By Anil Jangid, Updated: 04 Apr, 2026 06:23 PM

ravana bhati dispute reaches public stage clash at rajsamand event

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में प्रसिद्ध लोक गायक छोटे सिंह रावणा और शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी के बीच चल रहा विवाद अब सार्वजनिक मंचों तक पहुंच चुका है। बीती रात राजसमंद क्षेत्र के एक गांव में आयोजित रात्रि जागरण कार्यक्रम के दौरान दोनों...

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में प्रसिद्ध लोक गायक छोटे सिंह रावणा और शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी के बीच चल रहा विवाद अब सार्वजनिक मंचों तक पहुंच चुका है। बीती रात राजसमंद क्षेत्र के एक गांव में आयोजित रात्रि जागरण कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच टकराव हो गया। इस घटना ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

 

कार्यक्रम में छोटे सिंह रावणा जब प्रस्तुति देने पहुंचे, तो उनके खिलाफ कुछ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। रवींद्र सिंह भाटी के समर्थकों ने भी उनके समर्थन में जोरदार नारे लगाए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बीच में आना पड़ा और नारेबाजी कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ दिया गया। इस घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे यह विवाद और चर्चा में आ गया है।

 

गौरतलब है कि छोटे सिंह रावणा और विधायक रवींद्र सिंह भाटी के बीच पहले से विवाद चल रहा है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्चे ने रवींद्र सिंह भाटी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी, जिस पर छोटे सिंह रावणा ने एक टिप्पणी करते हुए कहा था कि यदि वह ‘रील स्टार’ होते, तो वहां कई नेता आते। बस यहीं से विवाद की शुरुआत हुई।

 

छोटे सिंह रावणा ने आरोप लगाया है कि इस टिप्पणी के बाद रवींद्र सिंह भाटी ने रात को उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी। इस धमकी में भाटी ने कहा था कि वह उन्हें पहले भी दो बार छोड़ चुके हैं, लेकिन अब वह सावधान रहें। इस आरोप को लेकर छोटे सिंह रावणा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और इसके बाद FIR भी दर्ज की गई है, जिसमें विधायक रवींद्र सिंह भाटी सहित पांच अन्य लोगों का नाम है।

 

इस मामले की जांच CID CB करेगी और अब यह विवाद स्थानीय राजनीति में और गर्मा सकता है। दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तनाव और टकराव की संभावना जताई जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!