रणथंभौर टाइगर रिज़र्व की एडवांस बुकिंग ने बनाया नया रिकॉर्ड, सिर्फ दो घंटे में 40 हजार पर्यटकों ने कराई बुकिंग

Edited By Anil Jangid, Updated: 03 Aug, 2026 03:31 PM

ranthambore tiger reserve creates booking record

राजस्थान अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के कारण देश-विदेश के पर्यटकों को हमेशा आकर्षित करता रहा है। इन्हीं प्रमुख स्थलों में शामिल रणथंभौर टाइगर रिज़र्व ने इस बार नए पर्यटन सत्र की एडवांस सफारी बुकिंग के साथ एक नया रिकॉर्ड...

जयपुर। राजस्थान अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के कारण देश-विदेश के पर्यटकों को हमेशा आकर्षित करता रहा है। इन्हीं प्रमुख स्थलों में शामिल रणथंभौर टाइगर रिज़र्व ने इस बार नए पर्यटन सत्र की एडवांस सफारी बुकिंग के साथ एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

 

1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक की सफारी के लिए एडवांस बुकिंग विंडो 1 अगस्त को दोपहर 12 बजे खोली गई। बुकिंग शुरू होने के मात्र दो घंटों के भीतर ही लगभग 40 हजार पर्यटकों ने बुकिंग कर ली, जिनमें करीब 14 हजार विदेशी पर्यटकों की बुकिंग शामिल हैं। यह आंकड़ा न केवल रणथम्भौर की वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाता है, बल्कि नई डिजिटल बुकिंग व्यवस्था पर पर्यटकों के बढ़ते भरोसे का भी प्रमाण है।

 

बुकिंग विंडो खुलते ही देश और विदेश से बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ पोर्टल का इस्तेमाल किया, जिससे वेबसाइट पर रिकॉर्ड स्तर का ट्रैफिक दर्ज किया गया। भारी ट्रैफिक के बावजूद पोर्टल की कार्यप्रणाली पूरी तरह सुचारु रही। पहचान सत्यापन, भुगतान, बुकिंग और लाइव अपडेट जैसी सभी सेवाएं बिना किसी रुकावट के संचालित होती रहीं, जिससे पर्यटकों को सहज अनुभव मिला।

 

आमतौर पर लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में सभी स्लॉट भर जाते हैं, लेकिन रणथम्भौर की नई व्यवस्था में पर्यटकों को पर्याप्त विकल्प उपलब्ध रहे। बुकिंग शुरू होने के दो घंटे बाद भी विभिन्न सफारी स्लॉट खाली थे। यहां तक कि दिवाली, क्रिसमस और अन्य अवकाश वाले दिनों के लिए भी कई तिथियों पर सीटें उपलब्ध रहीं। पोर्टल पर रियल-टाइम उपलब्धता दिखाई जाने से पर्यटक अपनी पसंद के अनुसार तारीख और सफारी का चयन कर सके।

 

इस पूरी बुकिंग प्रक्रिया के दौरान पोर्टल में भारी डिजिटल ट्रैफिक के साथ साइबर हमलों और अनधिकृत गतिविधियों के प्रयास भी दर्ज किए गए। सुरक्षा प्रणाली ने लगभग 20 लाख संदिग्ध साइबर अटैक, 150 से अधिक संदिग्ध आईपी एड्रेस और 2 करोड़ से ज्यादा फर्जी एक्सेस अनुरोधों को सफलतापूर्वक रोक दिया। उल्लेखनीय है की इससे पहले जून में देश के अन्य पर्यटन स्थलों की वेबसाइट पर भीषण अटैक हुए जिनसे उन स्थलों के पोर्टल चार दिन तक बंद रहे थे, जबकि रणथंभौर का नया पोर्टल बिना किसी बाधा के संचालित होता रहा । 

 

इस पर्यटन सत्र की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि पहली बार विदेशी पर्यटकों को अपने-अपने देशों से सीधे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सफारी बुक करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई जो पहले केवल भारत के भीतर से ही उपलब्ध थी। कुल बुकिंग में विदेशी पर्यटकों की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत रही, जबकि करीब 200 विदेशी पर्यटकों ने स्वयं आधिकारिक पोर्टल पर जाकर सीधे अपनी सफारी बुक की। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड समेत कई देशों से ऑनलाइन बुकिंग दर्ज की गई, जो रणथम्बोर की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान को दर्शाती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!