Edited By Anil Jangid, Updated: 16 Mar, 2026 03:01 PM

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले के खमनोर थाना क्षेत्र के सेमा गांव में एक महिला की मौत ने निजी क्लिनिकों में लापरवाही और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि फर्जी निजी क्लिनिक में मौजूद तथाकथित डॉक्टर ने बिना ब्लड प्रेशर जांच...
राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले के खमनोर थाना क्षेत्र के सेमा गांव में एक महिला की मौत ने निजी क्लिनिकों में लापरवाही और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि फर्जी निजी क्लिनिक में मौजूद तथाकथित डॉक्टर ने बिना ब्लड प्रेशर जांच किए महिला को इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, महिला की तबीयत रात के समय अचानक बिगड़ गई और उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया। परिजन उसे इलाज के लिए गांव के निजी क्लिनिक लेकर पहुंचे। आरोप है कि क्लिनिक में मौजूद डॉक्टर ने ब्लड प्रेशर की जांच किए बिना सिरिंज से इंजेक्शन लगाया।
इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद महिला की हालत और गंभीर हो गई। घबराए परिजन उसे तुरंत नाथद्वारा के अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है और उन्होंने अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों पर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई फर्जी क्लिनिक लंबे समय से काम कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
इससे पहले भी भीम थाना क्षेत्र में एक छोटे बच्चे की इंजेक्शन देने के बाद मौत हो चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ग्रामीण और परिजन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।