Rajsamand: नाथद्वारा भटेवर हाईवे निर्माण का राजसमंद सांसद ने किया निरीक्षण

Edited By Anil Jangid, Updated: 23 Apr, 2026 05:39 PM

rajsamand mp inspects nathdwara bhatewar highway construction

राजसमंद : सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग-162E पर नीचली ओडन (नाथद्वारा) से भटेवर तक चल रहे सड़क उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान, सांसद ने उस निर्माण स्थल का भी दौरा किया, जहां पहले गर्डर लॉन्चिंग के दौरान तकनीकी...

राजसमंद : सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग-162E पर नीचली ओडन (नाथद्वारा) से भटेवर तक चल रहे सड़क उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान, सांसद ने उस निर्माण स्थल का भी दौरा किया, जहां पहले गर्डर लॉन्चिंग के दौरान तकनीकी समस्याएं उत्पन्न हुई थीं।

 

सांसद ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी से इस घटना के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और कार्यप्रणाली को समझा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा मानकों की समीक्षा की और भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। सांसद महिमा कुमारी ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है।

 

उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार, पूर्ण सतर्कता और तकनीकी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से किए जाएं। सांसद ने परियोजना की प्रगति पर भी चर्चा की और निर्माण कार्य की संभावित पूर्णता तिथि के बारे में जानकारी प्राप्त की।

 

सांसद ने कहा कि यह सड़क आमजन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसके निर्माण में गुणवत्ता, सुरक्षा और समयबद्धता तीनों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा में परियोजना को पूरा किया जाए।

 

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!